चार साल बाद पटरी पर लौटी जोगिंदर नगर-पठानकोट रेल सेवा, अनुराग ठाकुर ने किया स्वागत

कांगड़ा, 2 जून . जोगिंदर नगर-पठानकोट रेल सेवा की शुरुआत 2 जून से फिर से हो गई है. साल 2022 में आई बाढ़ के बाद से ही यह ट्रेन रूट बंद था. लगभग चार साल बाद इस रूट पर ट्रेन चलाई जा रही है. इसका पूर्व Union Minister और सांसद अनुराग ठाकुर ने स्वागत किया है.

पूर्व Union Minister और हमीरपुर से Lok Sabha सांसद अनुराग ठाकुर ने Tuesday को कांगड़ा रेलवे स्टेशन पर कांगड़ा घाटी रेल सेवा बहाली के मौके पर कहा कि केंद्र Government ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में हिमाचल में रेल परियोजनाओं के लिए रेल विस्तार, आधुनिकीकरण और विद्युतीकरण हेतु 2,911 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, जो केंद्र की पूर्व यूपीए Government की तुलना में 27 गुना अधिक है. उस समय अधिकतम 104 करोड़ रुपए मिलते थे.

उन्होंने कहा कि हिमाचल में रेल नेटवर्क के लिए जितना काम कांग्रेस 70 वर्षों में नहीं कर पाई, उससे कहीं अधिक Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाली भाजपा Government ने पिछले 12 वर्षों में किया है. केंद्र में हमने सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज के साथ पठानकोट से जोगिंदर नगर रेल लाइन को ब्रॉडगेज करने का मामला उठाया, जिसके लिए सर्वे पूरा हो चुका है. अब इसके लिए बजट स्वीकृत होने का इंतजार है.

उन्होंने आगे कहा कि भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन के लिए करीब 6,798 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. अगले साल के अंत तक बिलासपुर में रेल लाइन पहुंच जाएगी. जबकि प्रदेश Government की ओर से केंद्र Government की 2,000 करोड़ रुपए की देनदारी आज भी बाकी है.

पठानकोट से जोगिंदर नगर रेल लाइन पर रेल सेवा के पुनः बहाल होने पर उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से बरसात में रेल ट्रैक खराब होने और पुल टूटने के कारण यह सेवा बंद थी. इसके लिए सभी ने प्रयास किए और अब यह सेवा बहाल हो रही है.

उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग के प्रयासों से आज रेल सेवा पुनः शुरू हो रही है. इसके लिए रेलवे स्टाफ भी बधाई का पात्र है.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment