
New Delhi, 17 जुलाई . इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के पूर्व विशेष निदेशक अनुराग कुमार को दिल्ली Police का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है. केंद्र Government ने सतीश गोलचा की रिटायरमेंट से पहले ही उन्हें पद से हटाते हुए अनुराग कुमार को कार्यभार सौंपा है.
एक आधिकारिक आदेश में कहा गया, “सक्षम अधिकारी की मंजूरी से, 1994 बैच के आईपीएस अनुराग कुमार को पद संभालने की तारीख से और अगले आदेश तक दिल्ली का Police कमिश्नर नियुक्त किया जाता है.”
आईपीएस अनुराग कुमार की नियुक्ति Prime Minister Narendra Modi की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) की ओर से उन्हें इंटेलिजेंस ब्यूरो से उनके मूल कैडर में वापस भेजने के बाद हुई है. India की प्रमुख एजेंसी खुफिया ब्यूरो में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी रणनीति, खुफिया जानकारी जुटाने और उसके विश्लेषण समेत अन्य संवेदनशील सुरक्षा मामलों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं.
इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अनुराग कुमार को Policeिंग में उनकी बेहतरीन सेवा के लिए कुछ सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा जा चुका है. उन्हें 2010 में सराहनीय सेवा के लिए Police मेडल और बाद में 2016 में फोर्स में उनके असाधारण योगदान के लिए विशिष्ट सेवा के लिए President Police मेडल से सम्मानित किया गया.
दिल्ली Police के प्रमुख के तौर पर अनुराग कुमार पर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी. राष्ट्रीय राजधानी में संसद, President भवन, Prime Minister कार्यालय, Supreme Court और कई विदेशी दूतावासों सहित देश के प्रमुख संवैधानिक और प्रशासनिक संस्थान स्थित हैं.
राष्ट्रीय राजधानी की संवेदनशील प्रकृति और उससे जुड़ी लगातार सुरक्षा जरूरतों के कारण दिल्ली Police को India के सबसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण Police बलों में से एक माना जाता है.
अनुराग कुमार 1992 बैच के अधिकारी सतीश गोलचा की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले साल अगस्त में दिल्ली Police कमिश्नर का पद संभाला था. हालांकि, गोलचा का कार्यकाल अप्रैल 2027 तक था, लेकिन Government ने उन्हें दिल्ली उपGovernor कार्यालय में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है.
–
डीसीएच/