
Mumbai , 4 मई . Actor अनुपम खेर अपनी अदाकारी के साथ-साथ social media पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर मां दुलारी के साथ अपने बॉन्ड को शेयर करते रहते हैं. Monday को उन्होंने मां के लिए एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया.
अनुपम ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ तस्वीर पोस्ट कीं, जिसमें उनकी मां Actor के ऑफिस की मुख्य कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं. इस पोस्ट के जरिए Actor ने बताया कि मां को किसी बड़े तोहफे की जरूरत नहीं होती, बस एक छोटी सी मुस्कान और प्यार से पूछा गया एक सवाल- ‘कैसी हो मां?’
Actor ने इस पल का जिक्र करते हुए बताया कि पिछले हफ्ते जब उनकी मां ऑफिस आईं थीं, तो वह खुद ही मुस्कराकर बोलीं, “ये तो मेरी कुर्सी है.”
अनुपम ने इस बात को स्वीकार करते हुए लिखा, “मां की यह बात बिल्कुल सच है. क्योंकि मैं आज जो कुछ भी हूं, वह मां की दुआओं और मेरे संघर्ष का नतीजा ही है. मां ने अपने सपनों को पीछे छोड़कर मेरे सपनों को पंख दिए. उन्होंने खुद धूप-छांव सही ताकि मेरा रास्ता आसान हो सके. माताएं अपनी जिंदगी, इच्छाएं और आराम बिना किसी शिकायत के परिवार पर न्योछावर कर देती हैं, बिना किसी शोर-शराबे और शिकायत के.”
Actor ने कहा कि मां की तारीफ करते हुए बताया की उनकी मजबूती अक्सर उनकी मुस्कान के पीछे छिपी रहती है. उन्होंने लिखा, “कभी-कभी लगता है…हम जिंदगी भर उनके एहसानों का हिसाब नहीं चुका सकते और शायद उन्हें कोई हिसाब चाहिए भी नहीं. बस एक छोटी सी मुस्कान, एक ‘कैसी हो मां?’और थोड़ा सा साथ. मां… आपकी कुर्सी हमेशा आपकी ही रहेगी. मैं तो बस उसे संभाल कर बैठा हूं. मां आपको शत शत नमन और प्रणाम.”
Actor जल्द ही फिल्म ‘फ्लिकर’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में वे एक रहस्यमयी किरदार में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. हालांकि, फिल्म के बारे में अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
–
एनएस/एएस