
Mumbai , 18 दिसंबर . हिंदी सिनेमा के दिग्गज Actor अनुपम खेर इन दिनों वाराणसी में हैं और वहां के मंदिरों में दर्शन करने से लेकर स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहे हैं.
दरअसल, इंडिगो ने Actor की वाराणसी से खुजराहो जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई थी, जिसकी वजह से वो वाराणसी में हैं. इसी बीच Actor ने वाराणसी के रेलवे स्टेशन की झलक दिखाते हुए Prime Minister Narendra Modi की सराहना की.
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर वाराणसी रेलवे स्टेशन का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें रेलवे स्टेशन बहुत साफ-सुथरा दिख रहा है. Actor ने Prime Minister मोदी को इस स्वच्छता का श्रेय दिया है. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “स्वच्छ India का सपना लगभग सच हो रहा है. India जैसे इतने बड़े देश में हम जानते हैं कि इसमें समय लगेगा, लेकिन यह जरूर होगा. ट्रेन से खजुराहो की अपनी यात्रा के दौरान, सुबह 5 बजे वाराणसी रेलवे स्टेशन को इतना साफ-सुथरा देखकर मुझे बहुत खुशी हुई.
उन्होंने आगे लिखा, “निराशावादी लोग बीच में आकर कुछ गंदी जगहें दिखा सकते हैं और मुझे गलत साबित करके खुश हो सकते हैं. लेकिन मैं आशावादी हूं और हमेशा गिलास को आधा भरा हुआ देखता हूं. पीएम मोदी और रेल मंत्रालय और हर कर्मचारी ने अच्छी कोशिश की है और स्वच्छता के सपने को हकीकत बनाने के लिए बधाई.
इससे पहले, Actor ने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और खुद को भाग्यशाली बताया क्योंकि पहले फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से वे काफी चिड़चिड़े और परेशान हो गए थे. उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए वीडियो भी पोस्ट किया था, लेकिन अब वे वाराणसी में हर जगह को एक्सप्लोर कर रहे हैं.
बता दें कि Actor को खुजराहो फिल्म फेस्टिवल जाना है, जहां उनके द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्म ‘तन्वी: द ग्रेंट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है. फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से वे काफी दिनों से वाराणसी में भी अटके हैं.
–
पीएस/पीएसके