अनुपम खेर को मिला ‘मोस्ट वर्सटाइल एंटरटेनर’ का अवॉर्ड, कहा, ‘ये सबसे खास’

Mumbai , 30 नवंबर . Bollywood के वरिष्ठ Actor अनुपम खेर को जिंदगी में बहुत सारी उपलब्धियां और अवॉर्ड मिले हैं, लेकिन कुछ उनके लिए बहुत खास और दिल के करीब हैं.

एक्टर ने अब कुछ खास और दिल को खुश करने वाले अवॉर्ड के बारे में चर्चा की है और बताया है कि ये बाकी अवॉर्ड से अलग क्यों हैं.

social media पर फैंस के साथ हर जानकारी को शेयर करने वाले अनुपम खेर ने एक वीडियो पोस्ट किया और खास दो अवॉर्ड का जिक्र किया है, जो उनके 41 साल के करियर में मिले बाकी सभी अवॉर्ड्स से स्पेशल हैं.

एक्टर को एजुकेशन से जुड़ी दो ऑर्गेनाइजेशन ने सम्मानित किया. उन्हें सेंट जेवियर्स कॉलेज कलकत्ता एलुमनाई एसोसिएशन ने ‘मोस्ट वर्सटाइल एंटरटेनर’ के अवॉर्ड से नवाजा. इसके साथ एक अन्य दूसरी संस्था ने भी उनकी उपलब्धियों और हिंदी सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया.

अपनी खुशी जाहिर करते हुए अनुपम खेर ने social media पर लिखा, “अपने पेशेवर और व्यक्तिगत योगदान के लिए India के दो प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से सम्मान मिला. ये सम्मान पाकर मैं खुद को भाग्यशाली और गर्व से भरा महसूस कर रहा हूं. मेरा मानना ​​है कि ये सम्मान मेरे द्वारा समाज में किए गए छोटे से योगदान के लिए भी हैं, सिर्फ एक Actor के रूप में नहीं, बल्कि एक व्यक्ति के रूप में भी.”

पोस्ट में Actor ने Gujarat और Maharashtra Government को भी धन्यवाद दिया है. वीडियो में सम्मान पाकर Actor बहुत खुश दिख रहे हैं. उन्होंने वीडियो में फैंस को अपनी ट्रॉफी भी दिखाई है, जिस पर लिखा है “भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुपम खेर.” ट्रॉफी पर एक्टर का चेहरा भी बना है, जो ट्रॉफी को बेहद खास बनाता है.

इसके अलावा, अनुपम खेर ने ईरानी-अमेरिकी कमीडियन मैक्स अमीनी से मुलाकात का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह खुद को मैक्स अमीनी का फैन बता रहे हैं. वह कहते हैं कि आप अच्छे कमीडियन होने के साथ प्योर हार्ट वाले इंसान भी हैं. वहीं, मैक्स अमीनी का कहना है कि उनके अंदर अच्छे इंसान की परख करने की काबिलियत भी है. दोनों स्टार्स वीडियो में खूब मस्ती करते दिख रहे हैं.

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बेहतरीन स्टैंडअप कमीडियन और एक बेहतरीन इंसान मैक्स अमीनी से मिलकर बहुत खुशी हुई. उनके अभिनय न सिर्फ आपको हंसाते हैं, बल्कि उनका दयालु पक्ष भी देखने को मिलता है.”

पीएस/एबीएम

Leave a Comment