आचार्य अवधेशानंद जी महाराज से मिलकर धन्य महसूस कर रहे अनुपम खेर, कश्मीर के हिंदू मंदिरों पर की चर्चा

Mumbai , 22 अप्रैल . 550वीं फिल्म पूरी कर चुके Actor अनुपम खेर अपने थिएटर शो से भी दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. Actor 71 साल की उम्र में भी स्टेज पर भी ऊर्जा के साथ परफॉर्म करते हैं.

इसके साथ Actor social media पर भी अपने विचारों को रखने से पीछे नहीं हटते. अब उन्हें स्वामी आचार्य अवधेशानंद जी महाराज के साथ देखा गया, जिनके साथ उन्होंने कश्मीर के हिंदू मंदिरों के बारे में चर्चा की.

अनुपम खेर और स्वामी आचार्य अवधेशानंद जी महाराज की मुलाकात फ्लाइट में हुई. जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर के साथ Actor ने अध्यात्म और आत्म चिंतन के विषयों पर ज्ञान लिया. अनुपम खेर ने खुद बताया कि महाराज से मिलना सिर्फ एक मुलाकात नहीं बल्कि आध्यात्मिक अनुभव रहा, जिसे पाकर वे खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं. उन्होंने India के प्राचीन मंदिरों, विशेषकर कश्मीर की दिव्य और ऐतिहासिक धरोहर पर भी बात की.

अनुपम खेर ने आचार्य अवधेशानंद जी महाराज के साथ फोटो शेयर कर लिखा, आचार्य अवधेशानंद जी महाराज से मिलकर ऐसा लगा कि समय कुछ देर के लिए ठहर गया. आध्यात्म, जीवन के अर्थ, संतों के वचनों और धार्मिक दोहों पर उनका सरल किंतु गूढ़ चिंतन मन को छू गया. उन्होंने आगे लिखा, India के प्राचीन मंदिरों, विशेषकर कश्मीर की दिव्य और ऐतिहासिक धरोहर पर हुई चर्चा ने एक बार फिर यह एहसास दिलाया कि हमारी जड़ें कितनी गहरी, समृद्ध और पवित्र हैं. उनके शब्दों में एक ऐसी शांति और स्थिरता थी, जो आज के तेज़ रफ्तार जीवन में दुर्लभ होती जा रही है. यह संवाद केवल ज्ञान नहीं बल्कि आत्मा को छूने वाला एक अनुभव था.”

अनुपम खेर के मुताबिक अवधेशानंद जी महाराज से मिलना उनकी यात्रा का अर्थपूर्ण होना है क्योंकि कुछ महापुरुषों की बातें शरीर के भीतर तक उतर जाती हैं. बता दें कि स्वामी आचार्य अवधेशानंद जी महाराज जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर हैं, जिन्हें प्रथम पुरुष का दर्जा प्राप्त है. बता दें कि फिलहाल Actor अपने म्यूजिकल थिएटर शो ‘जाने-पहचाने अनजाने’ को लेकर सुर्खियों में हैं. दिल्ली से लेकर Bengaluru तक उनके शो आयोजित किए जा रहे हैं. Actor के थिएटर शो में भी दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है.

पीएस/पीएम

Leave a Comment