भारत विरोधी ताकतें करवा रहीं प्रदर्शन, नेपाल जैसी अराजकता पैदा करने की कोशिश: तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष

हैदराबाद, 23 जुलाई . तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने Thursday को आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी, India विरोधी ताकतें और अति-वामपंथी समूह India में नेपाल जैसी अराजकता और अव्यवस्था पैदा करने के लिए प्रदर्शनों को प्रायोजित कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी और दावा किया कि India की जेन जी पीढ़ी देश और Prime Minister Narendra Modi के साथ मजबूती से खड़ी है.

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में 53 पेपर लीक हुए, लेकिन एक बार भी उसके शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया.

उन्होंने सवाल किया, “क्या रेवंत रेड्डी, जिनके पास शिक्षा विभाग भी है, उनकी Government में दो पेपर लीक होने के बाद इस्तीफा दिया?” उन्होंने कहा कि वही कांग्रेस पार्टी अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है.

रामचंदर राव ने कहा कि कांग्रेस ने ही देश को ऐसी स्थिति में छोड़ा, जहां कोई एकीकृत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नहीं थी, पेपर लीक रोकने के लिए कोई विशेष कानून नहीं था और न ही सुरक्षा के मानकीकृत प्रोटोकॉल थे.

उन्होंने पूछा, “53 पेपर लीक के लिए आप कब माफी मांगेंगे? परीक्षा व्यवस्था को इतना कमजोर छोड़ने की जिम्मेदारी कब स्वीकार करेंगे? India के युवाओं के भविष्य का इस्तेमाल विदेशी फंड के जरिए राजनीति के लिए कब बंद करेंगे?”

इस दौरान उन्होंने तेलंगाना भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले शुरू किए गए ‘फीस ड्यूज – भाजपा फाइट’ अभियान का पोस्टर भी जारी किया. यह अभियान कांग्रेस Government द्वारा लंबित फीस प्रतिपूर्ति (फी रिइम्बर्समेंट) राशि जारी नहीं किए जाने के विरोध में शुरू किया गया है.

भाजपा ने छात्रों की सभी लंबित राशि तुरंत जारी करने की मांग की. रामचंदर राव ने कहा कि जब तक फीस प्रतिपूर्ति की पूरी राशि नहीं दी जाती और छात्रों को न्याय नहीं मिलता, तब तक पार्टी अपना संघर्ष जारी रखेगी.

उन्होंने कहा, “केसीआर के नेतृत्व वाली बीआरएस Government करीब 6,000 करोड़ रुपए का बकाया छोड़ गई थी. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली कांग्रेस Government में यह राशि बढ़कर लगभग 12,000 करोड़ रुपए हो गई है. युवाओं के कल्याण को लेकर कांग्रेस और बीआरएस का यही असली रिकॉर्ड है. लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद करने के बाद अब वे खुद को युवाओं का हितैषी बताने की कोशिश कर रहे हैं.”

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment