कुलगाम आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, ईंट भट्ठे पर करता था काम

श्रीनगर, 1 अगस्त . जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम गांव में Friday को हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या Saturday को बढ़कर दो हो गई. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के एक और घायल मजदूर ने सुबह श्रीनगर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया.

मृतकों की पहचान दीपक रैट्रे (24) और बोपिंदर (28) के तौर पर हुई है. दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और कुलगाम जिले के केलम गांव में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करते थे.

अधिकारियों ने बताया कि बोपिंदर को Friday देर शाम गंभीर हालत में अनंतनाग शहर के Governmentी मेडिकल कॉलेज से श्रीनगर शहर के सौरा स्थित सुपर स्पेशलिटी शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) में शिफ्ट किया गया था. आज सुबह एसकेआईएमएस में उनकी मौत हो गई.”

Friday शाम आतंकवादियों ने केलम गांव में दो बाहरी ईंट भट्ठा मजदूरों को बहुत करीब से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था.

दोनों घायल मजदूरों को अनंतनाग शहर के Governmentी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां घायलों में से दीपक गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई, जबकि डॉक्टरों ने बोपिंदर को बेहतर इलाज के लिए एसकेआईएमएस रेफर कर दिया गया था. Friday सुबह उसने भी दम तोड़ दिया.

उपGovernor मनोज सिन्हा समेत स्थानीय Political और धार्मिक नेताओं ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है.

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है.

यह घटना हालिया आतंकवादी हिंसा के जवाब में कश्मीर घाटी में आतंकवाद-रोधी अभियानों के तेज होने के बीच हुई है. 22 जुलाई को आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर आर्म्ड Police के हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की हत्या कर दी थी, जब वे अनंतनाग शहर में यात्रा ड्यूटी पर तैनात थे.

–

पीआईएम/वीसी

Leave a Comment