खेती-किसानी और रिश्तों की कहानी, ‘किसान बहुरिया’ के साथ लौट रहीं अंजना सिंह

Mumbai , 2 मार्च . भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय Actress अंजना सिंह जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘किसान बहुरिया’ के साथ दर्शकों के सामने दस्तक देंगी. Monday को फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी.

फिल्म में अंजना के साथ प्रशांत सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. प्रशांत सिंह ने फिल्म का आकर्षक पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. इस पोस्टर में अंजना सिंह और प्रशांत सिंह के साथ फिल्म के अन्य कलाकार भी दिख रहे हैं. पोस्टर को देखकर लगता है कि फिल्म की कहानी पारिवारिक भावनाओं से भरी हुई है, साथ ही इसमें संघर्ष और मेहनत को भी दिखाया जाएगा.

इसे देखकर यह प्रतीत होता है कि फिल्म किसानों की जिंदगी, परिवार की जिम्मेदारियों और चुनौतियों पर आधारित होगी.

प्रशांत ने लिखा, “फिल्म किसान बहुरिया का ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 8 बजे बी4यू भोजपुरी यूट्यूब पर रिलीज होगा. कृपया करके इसे देखना न भूलें और अपना प्यार देते रहें.”

अंजना सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी Actress हैं. उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं और इस बार भी ‘किसान बहुरिया’ में उनका किरदार दर्शकों को खूब पसंद आने की उम्मीद है. प्रशांत सिंह भी अपनी एक्टिंग से फिल्म में जान डालने वाले हैं.

मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म का संदीप सिंह ने निर्माण किया और लेखक अरविंद तिवारी हैं. इसमें ओम झा ने संगीत दिया है. ऐसा पहली बार नहीं है, जब फिल्म में अंजना, प्रशांत के साथ काम कर रही हैं. दोनों इससे पहले कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.

Actress अंजना सिंह हाल ही में फिल्म ‘दक्षिण भारतीय बहू’ में नजर आई थीं. इस फिल्म को टेलीविजन और यूट्यूब पर रिलीज किया गया था. फिल्म की दर्शकों ने खूब वाहवाही की थी.

एनएस/एबीएम

Leave a Comment