
Patna, 22 मई . पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी के बकरीद पर बैल, गाय और भैंस की कुर्बानी पर प्रतिबंध लगाए जाने को Union Minister सतीश चंद्र दुबे ने सही बताया है. उन्होंने कहा कि इस पर राजनीति नहीं करना चाहिए.
सतीश चंद्र दुबे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम लोग गाय की पूजा करते हैं और उनकी कुर्बानी देना सही नहीं है. पश्चिम बंगाल के Chief Minister ने जो भी आदेश दिया है उसका हम समर्थन करते हैं. चाहे बकरीद हो या कोई दिन हो, इस तरह का काम नहीं करना चाहिए जिससे हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचे. अगर कोई राज्य Government प्रतिबंध लगाती है तो उसके आदेश को सही से मानना चाहिए.
पश्चिम बंगाल Government ने एक औपचारिक सार्वजनिक सूचना जारी की है. इसमें फिटनेस सर्टिफिकेट के बिना गाय और भैंस के कुर्बानी पर सख्त प्रतिबंध को दोहराया गया है. 27 मई को बकरीद से पहले Government ने यह नोटिस जारी किया. नोटिस में कहा गया है कि बिना प्रमाण पत्र के किसी भी बैल, बछड़े, गाय या भैंस की कुर्बानी नहीं दी जा सकती है. प्रमाण पत्र पर दो अलग-अलग अधिकारियों के हस्ताक्षर होने चाहिए, उल्लंघन को संज्ञेय अपराध माना जाएगा, जिसके लिए छह महीने तक की कैद और एक हजार रुपए तक के जुर्माने की सजा हो सकती है.
नीट पेपर लीक मामले पर सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि इस मामले में जांच चल रही है. जल्द ही और लोगों की गिरफ्तारी हो जाएगी, जिसके बाद पूरा मामला का खुलासा होगा. इसमें जो भी लोग शामिल हैं, उन सब पर कार्रवाई होगी. कोई बचने वाला नहीं है, इसीलिए सबको समय का इंतजार करना चाहिए, जिससे सच्चाई सामने आ सके.
Prime Minister Narendra Modi के मेलोनी को मेलोडी टॉफी देने पर Union Minister सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि इससे दोनों देशों में मिठास और बढ़ेगी, जिससे कई समझौते हो सकते हैं और इसका फायदा दोनों देशों को होगा. इस पर विपक्ष को राजनीति नहीं करनी चाहिए. Prime Minister Narendra Modi शुरू से ही देश के हित में काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे, इसमें कोई नई बात नहीं है.
–
एसएके/वीसी