4 मई को ममता बनर्जी बंगाल छोड़कर भाग जाएंगी: अनिल विज

अंबाला, 26 अप्रैल . Haryana Government में मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग का जिक्र करते हुए कहा कि जिस बड़ी संख्या में लोग वोट डालने आए, यह Prime Minister मोदी की लहर का असर है.

अंबाला में मीडिया से बातचीत के दौरान अनिल विज ने कहा कि 92-93 प्रतिशत मतदान होना, कोई छोटी बात नहीं है. 4 तारीख को नतीजे आने दीजिए. ममता बनर्जी बंगाल छोड़कर भाग जाएंगी.

राहुल गांधी के बयान पर अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी बिल्कुल सही थे, क्योंकि उनके धर्म और संस्कृति तथा हमारे धर्म और संस्कृति में बहुत अंतर है. हमारा धर्म और संस्कृति सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर आधारित है, जिससे उन्हें बहुत परेशानी होती है. वे हमेशा बाहरी दुनिया की बात करते हैं.

पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का जिक्र करते हुए अनिल विज ने कहा कि हर महीने के आखिरी Sunday को सुबह 11 बजे Prime Minister Narendra Modi देश के लोगों से संवाद करते हैं. हर बार वे बहुत सारा ज्ञान साझा करते हैं और देश व देशवासियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं.

इस बार उन्होंने देश का ध्यान परमाणु ऊर्जा और पवन ऊर्जा की ओर आकर्षित करने की कोशिश की. उन्होंने एक बहुत बड़ी बात कही कि उनकी Government आने के बाद बांस को पेड़ों की श्रेणी से अलग कर दिया गया, ताकि बांस से विभिन्न उत्पाद आसानी से बनाए जा सकें. पेड़ों की वजह से जो रुकावटें लगी हुई थीं, वे अब समाप्त हो गई हैं.

Prime Minister ने यह भी कहा कि पूर्वोत्तर के बांस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हर व्यक्ति को बांस से बनी कोई न कोई वस्तु खरीदनी चाहिए.

अनिल विज ने कहा कि मैं भी यह कहना चाहूंगा कि आज हमें भी अपने घर बांस से बनी कोई चीज लानी चाहिए, ताकि इस उद्योग को और पूर्वोत्तर के लोगों को ताकत मिले.

उन्होंने गणित ओलंपियाड के बारे में भी बताया और कहा कि हमारे बच्चे गणित में कितना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि बच्चे वहां से पहले, दूसरे और तीसरे पुरस्कार जीतकर बहुत अच्छी तरह लौटे हैं.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment