
अनकापल्ली, 29 दिसंबर . आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में टाटा नगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18189) में भीषण आग लगने की घटना सामने आई. ट्रेन में आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन टाटानगर से एर्नाकुलम की ओर जा रही थी. आग लगने से ट्रेन के बी1 और एम2 कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए.
घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन को एलामंचिली रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया. आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और दमकल की चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया. आसपास के कोचों में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस हादसे में बी1 कोच में एक यात्री के फंसे होने की आशंका जताई गई थी. बाद में, मृतक की पहचान चंद्रशेखर (70) के रूप में हुई है, जो विजयवाड़ा के रहने वाले थे. अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.
एक रेलवे Police अधिकारी ने बताया कि इस घटना की सूचना सबसे पहले येलामंचिली के पास एक रेलवे पॉइंट के पास लोको पायलटों ने दी, जिसके बाद ट्रेन को तुरंत स्टेशन पर रोक दिया गया.
रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नुसरत की ओर से इस घटना के संबंध में एक प्रेस नोट जारी कर बताया गया कि अनकापल्ली जिले में एर्नाकुलम एक्सप्रेस में Sunday को आग लगने की घटना घटी है. इस हादसे में बी1 और एम2 कोच पूरी तरह से जल गए.
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में एक व्यक्ति के बी1 कोच में फंसे होने की आशंका सामने आई थी. हालांकि, मौके पर मौजूद रेलवे और Police अधिकारियों ने साफ किया कि अभी तक किसी की मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस मामले में जांच अभी जारी है.
प्रेस नोट में आगे कहा गया कि रेलवे और Police अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. रेलवे के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
–
पीएसके