पहलगाम में होटलों पर अनंतनाग पुलिस की छापेमारी, नशा तस्करी के खिलाफ चलाया अभियान

अनंतनाग, 05 जून . नशा तस्करी और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अनंतनाग Police ने पहलगाम उप-मंडल के विभिन्न होटलों में व्यापक नार्को छापेमारी की कार्रवाई की.

यह छापेमारी मवूरा, राफ्टिंग पॉइंट और यन्नर क्षेत्रों में स्थित होटलों में की गई. Police ने खुफिया जानकारी के आधार पर कई होटल परिसरों की तलाशी ली, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पर्यटक आवासों का उपयोग नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों के लिए न हो.

इस अभियान में एसडीपीओ पहलगाम की निगरानी में छह Police टीमों ने हिस्सा लिया. टीमों ने अलग-अलग होटलों में जाकर जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी. इस कार्रवाई का उद्देश्य नशा तस्करी के नेटवर्क पर लगाम लगाना और क्षेत्र में नशा-मुक्त माहौल सुनिश्चित करना है.

अनंतनाग Police ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जिले में मादक पदार्थों के कारोबार को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा.

इससे पहले 4 जून को श्रीनगर में Police ने एक नशा तस्कर से जुड़ी लगभग 2 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति को ध्वस्त कर दिया. Police के अनुसार, रैनावारी इलाके में एक तीन मंजिला रिहायशी इमारत को ध्वस्त किया गया, जो एक ड्रग पेडलर की थी.

यह कार्रवाई श्रीनगर Police ने राजस्व विभाग के सहयोग से की. Police का कहना है कि यह अभियान नशीले पदार्थों से जुड़े नेटवर्क को खत्म करने और उनकी आर्थिक जड़ों को कमजोर करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. ध्वस्त की गई इमारत की पहचान शेख तसद्दुक निवासी मुमखान मोहल्ला, रैनावारी के रूप में हुई है.

Police के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पत्नी पुलवामा Police स्टेशन में दर्ज एक अलग एनडीपीएस मामले में शामिल है.

एएमटी/वीसी

Leave a Comment