
आनंद/गांधीनगर, 7 मार्च . Gujarat के आनंद जिले में Police ने मार्च से दिसंबर 2024 के बीच पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज सभी सात मामलों में 100 फीसदी दोषसिद्धि (कन्विक्शन) हासिल की है.
आनंद जिले में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज सात मामलों में Police ने 100 प्रतिशत दोषसिद्धि हासिल की है. Friday को आए दो अतिरिक्त फैसलों में भी अदालत ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई.
इन फैसलों के साथ ही सात दोषियों में से छह को उम्रकैद और एक को 20 साल की सजा दी गई है. सभी मामलों में नाबालिगों के साथ यौन अपराध शामिल थे.
अधिकारियों ने बताया कि हर मामले में First Information Report दर्ज होने के अधिकतम 45 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी गई थी. इसके बाद अदालतों ने अधिकांश मामलों में आठ से नौ महीनों के भीतर फैसला सुनाया.
इन मामलों की जांच आनंद के एसपी जीजी जसानी के पर्यवेक्षण में की गई. जांच का नेतृत्व उस समय पेटलाद डिवीजन के सर्कल इंस्पेक्टर रहे डीआर चौधरी ने किया, जो वर्तमान में बोरसाद Police स्टेशन में इंस्पेक्टर के रूप में तैनात हैं.
Police के अनुसार जांच टीम ने “टॉप टू बॉटम” दृष्टिकोण अपनाया और पारंपरिक जांच प्रक्रियाओं के साथ तकनीकी उपकरणों का भी इस्तेमाल किया. गवाहों के बयान और पंचनामे ई-साक्ष्य एप्लीकेशन के माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ दर्ज किए गए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान सबूत सुरक्षित रहें.
इसके अलावा क्राइम सीन मैनेजर और फोरेंसिक साइंस लैब की मदद से जुटाए गए वैज्ञानिक व मेडिकल सबूतों ने भी दोषसिद्धि सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
अधिकारियों का कहना है कि तेज जांच, समय पर चार्जशीट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के इस्तेमाल से सातों मामलों में 100 प्रतिशत सजा सुनिश्चित हो सकी.
इस उपलब्धि पर Gujarat के उपChief Minister हर्ष सांघवी ने Police इंस्पेक्टर डीआर चौधरी और उनकी टीम को बधाई दी. डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी ने कहा, “Gujarat Police की तत्परता और संवेदनशीलता से राज्य की बेटियों और उनके परिवारों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है.”
उन्होंने कहा कि राज्य Government महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराधों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाती है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी.
–
एमवाईएस/एसवीएन