एनसीपी छोड़ शिवसेना में आए आनंद परांजपे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने राज्य संगठन प्रमुख

Mumbai , 3 जून . Maharashtra की राजनीति में Wednesday को एक अहम संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) छोड़कर हाल ही में शिवसेना में शामिल हुए पूर्व सांसद आनंद परांजपे को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का राज्य संगठन प्रमुख नियुक्त किया गया. यह नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए की गई है.

शिवसेना की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, यह फैसला शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के विचारों और पार्टी के मुख्य नेता तथा Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है. आनंद परांजपे को Maharashtra में संगठन को मजबूत करने और पार्टी के विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि आनंद परांजपे शिवसेना के हिंदुत्व के मूल विचारों और दिवंगत नेता आनंद दिघे की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे. साथ ही उनसे अपेक्षा की गई है कि वे सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे.

पार्टी ने विश्वास जताया है कि परांजपे अपने Political अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के बल पर Maharashtra में शिवसेना के जनाधार को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब शिवसेना शिंदे गुट राज्य में संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम उठा रहा है.

नियुक्ति पत्र पर शिवसेना के सचिव संजय पुष्पलता भाऊराव मोरे के हस्ताक्षर हैं. पत्र में आनंद परांजपे को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक मजबूती के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया है.

Political जानकारों का मानना है कि एनसीपी से आने वाले अनुभवी नेता आनंद परांजपे को यह जिम्मेदारी सौंपना शिवसेना शिंदे गुट की संगठन विस्तार रणनीति का हिस्सा है. उनकी नियुक्ति से पार्टी को Maharashtra के विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक स्तर पर नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

वीकेयू/डीकेपी

Leave a Comment