
Patna, 29 नवंबर . बिहार Government में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मंगल पांडेय ने Saturday को पश्चिम बंगाल Government पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में Chief Minister ममता बनर्जी के नेतृत्व में एक अराजक Government काम कर रही है, जिसका मकसद लोगों को परेशान करना और घुसपैठियों को संरक्षण देना है.
मंत्री मंगल पांडेय ने Patna में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल Government का मकसद जो लोकतंत्र के हित की बात करे, उसका विरोध करना और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और व्यवस्थाओं का विरोध करना है. उन्होंने कहा कि अभी भी वहां की Chief Minister ममता बनर्जी अपने लोगों को भड़काकर और अपने शासन-प्रशासन, Police तंत्र का गलत इस्तेमाल कर लोगों को डरा कर एसआईआर के काम को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं.
पश्चिम बंगाल में एसआईआर का विरोध किए जाने पर मंगल पांडेय ने कहा, “जिस तरह से ये लोग बिहार में एसआईआर को लेकर झूठा बयान दिया करते थे, उसी तरह ये लोग अब ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में झूठा बयान दे रहे हैं. लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता सच्चाई जानती है. चुनाव आयोग ने जिस प्रकार से बिहार में काम किया, बिहार के एक भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से छूटा नहीं था. वैसा ही काम पश्चिम बंगाल में हो रहा है.”
उन्होंने कहा कि हमें चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर पूरा भरोसा है, लेकिन ममता बनर्जी को कभी भी संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं रहता है, क्योंकि वे हमेशा प्रयास में रहती हैं कि गैरकानूनी तरीके से सत्ता पर काबिज रहने के लिए जो भी गलत काम करना पड़े, वह करें.
मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि एसआईआर का मामला हो या विकास, भ्रष्टाचार, रोजगार और पलायन का मामला हो, सभी मामलों में टीएमसी Government विफल है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, जिससे लोगों में गुस्सा है और वहां के लोगों ने इस बार टीएमसी Government को बाहर करने का निर्णय कर लिया है.
–
एमएनपी/डीसीएच