
अमृतसर, 4 अप्रैल . पंजाब के अमृतसर देहाती Police ने आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) और अन्य संदिग्ध सामग्री के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर Pakistan से जुड़े तस्करों के संपर्क में था.
Police अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरमन सिंह पुत्र मेजर सिंह, निवासी गांव उमरपुरा, तहसील अजनाला के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने फरवरी 2026 में Pakistan स्थित हैंडलरों के निर्देश पर आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री प्राप्त की थी. Police को शक है कि वह किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था.
यह कार्रवाई सीआईए टीम अमृतसर देहाती और थाना अजनाला Police द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए ऑपरेशन के दौरान की गई. खुफिया सूचना के आधार पर Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की.
Police के अनुसार हरमन सिंह के पास से करीब 530 ग्राम आईईडी, एक पीटीडी स्विच, एक वोल्टेज बैटरी और एक बिना नंबर का मोटरसाइकिल बरामद किया गया है. इन बरामद वस्तुओं से साफ संकेत मिलता है कि आरोपी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में था.
उन्होने बताया कि जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी Pakistan में बैठे तस्करों और संदिग्ध तत्वों के लगातार संपर्क में था और उनके इशारों पर काम कर रहा था. यह मामला अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जिसे ध्यान में रखते हुए जांच को और गहराई से आगे बढ़ाया जा रहा है.
फिलहाल Police ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है. साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश के लिए छापेमारी और जांच अभियान तेज कर दिया गया है.
Police अधिकारियों का कहना है कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी घटना को टाल दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं. जिससे सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते एक संभावित बड़ी साजिश को नाकाम कर सके.
–
एसएके/एएस