
गुवाहाटी, 20 मई . भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी ‘अमृत India एक्सप्रेस’ ट्रेनें अब पूर्वोत्तर India में बड़ी सफलता की कहानी बनती जा रही हैं.
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के तहत असम और पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्टेशनों से शुरू की गई इन ट्रेनों को यात्रियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इन ट्रेनों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और कई रूटों पर सीटों की मांग क्षमता से भी ज्यादा पहुंच गई है.
एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिनजल किशोर शर्मा ने Wednesday को बताया कि अमृत India Express Trainों को देशभर के यात्रियों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों की बेहतर ऑक्यूपेंसी और कमाई यह साफ दिखाती है कि यात्री इन्हें किफायती, आरामदायक और भरोसेमंद विकल्प के रूप में पसंद कर रहे हैं.
जनवरी 2026 में शुरू हुई इन सेवाओं ने गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, अलीपुरद्वार जंक्शन और न्यू जलपाईगुड़ी जैसे शहरों को देश के कई बड़े शहरों से जोड़ दिया है. रेलवे के अनुसार कई ट्रेनों में ऑक्यूपेंसी 100 प्रतिशत से भी अधिक दर्ज की गई, जो इन ट्रेनों की भारी मांग को दर्शाती है.
फिलहाल, एनएफआर के तहत असम और पश्चिम बंगाल से कुल सात जोड़ी अमृत India Express Trainें चलाई जा रही हैं. इनमें कामाख्या-रोहतक, डिब्रूगढ़-गोमती नगर, अलीपुरद्वार जंक्शन-एसएमवीटी Bengaluru, अलीपुरद्वार जंक्शन-पनवेल, कामाख्या-चारलापल्ली, न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली और न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल रूट शामिल हैं.
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ये ट्रेनें पूर्वोत्तर India को देश के दूसरे हिस्सों से बेहतर तरीके से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रही हैं. खास तौर पर कामाख्या-रोहतक अमृत India एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या इतनी ज्यादा रही कि इसकी ऑक्यूपेंसी 136 प्रतिशत तक पहुंच गई. वहीं डिब्रूगढ़-गोमती नगर ट्रेन ने कई यात्राओं में 140 प्रतिशत से अधिक ऑक्यूपेंसी दर्ज की.
रेलवे के आंकड़ों के अनुसार इन ट्रेनों ने अब तक 1.78 लाख से ज्यादा यात्रियों को सफर कराया है और 23 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है.
अमृत India Express Trainों को खास तौर पर आम यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है. इनमें आधुनिक इंटीरियर, बेहतर सुविधाएं, आरामदायक सीटिंग व्यवस्था और किफायती किराया उपलब्ध कराया गया है.
एनएफआर का कहना है कि ये ट्रेनें न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ा रही हैं, बल्कि क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती दे रही हैं. रेलवे ने भरोसा दिलाया है कि आगे भी यात्री सुविधाओं और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दी जाएगी.
–
वीकेयू/डीकेपी