अमरावती की घटना बांग्लादेशी षड्यंत्र का हिस्सा : किरीट सोमैया

Mumbai , 15 अप्रैल . भाजपा नेता किरीट सोमैया ने अमरावती की घटना पर प्रतिक्रिया दी और इसे बांग्लादेशी षड्यंत्र का हिस्सा बताया.

उन्होंने Wednesday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि यह एक सोची समझी साजिश के तहत इस पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है. इससे पहले हम लोगों ने नासिक में देखा कि कैसे कॉरपोरेट जिहाद को अंजाम दिया गया. अब अमरावती में 16-17 साल की लड़कियों को साजिशन टारगेट किया गया. अब तक इस पूरे मामले में दो दर्जन से अधिक परिवार के लोगों ने हमारे पास शिकायत की है.

उन्होंने आगे कहा कि साजिशन अमरावती और नागपुर की लड़कियों को फंसाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन, अब इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा. मैंने इस संबंध में सीएम देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इस मामले में एसआईटी गठित करने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद चेंबूर में भी Police ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया, जो 10-12 साल की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था. लेकिन, अब इन्हीं सब मामलों को ध्यान में रखते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने यह फैसला किया है कि ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. चेंबूर और अमरावती के अपराधियों पर हर हाल में पोक्सो लगाया जाना चाहिए. हम इन आरोपियों के खिलाफ इस तरह कार्रवाई करेंगे कि ये लोग किसी भी हाल में 10 साल तक सलाखों से बाहर नहीं निकल पाएंगे. हम इन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं करेंगे. ऐसे आरोपियों के खिलाफ हर हाल में कड़ी कार्रवाई होकर रहेगी.

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि इन मामलों की निंदा करने की जगह अमरावती से कांग्रेस की नेता बोलती है कि इन लड़कियों को अक्ल नहीं थी क्या? आखिर वो क्या कर रही थी? देखिए, यह दुर्भाग्य की बात है कि इस तरह के शर्मनाक बयान दिए जा रहे हैं. लेकिन, मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि इस तरह के शर्मनाक बयानों को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा. ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होकर रहेगी.

एमएस/

Leave a Comment