
Mumbai , 16 दिसंबर . भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय Actress आम्रपाली दुबे न सिर्फ अपने अभिनय, बल्कि social media पर पोस्ट से भी प्रशंसकों के दिलों में राज करती हैं. इसी कड़ी में उन्होंने Monday को social media पर एक वीडियो पोस्ट किया है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में आम्रपाली के हाव-भाव, अंदाज और लुक काफी कमाल के नजर आ रहे हैं. आम्रपाली खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं, उनके हाथों में चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र और माथे पर सिंदूर लगा है.
Actress पवन सिंह के गाने ‘पाला सटाके’ में शानदार अंदाज में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. पोस्ट कर Actress ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “आएं.”
आम्रपाली की इस रील पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. फैंस उनके लुक और अदाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं, भोजपुरी गायक और Actor अरविंद अकेला कल्लू भी अपने आपको कमेंट करने से रोक नहीं पाए. उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, “आव भोजपुरिया अंदाज में फुल एनर्जी के साथ. सुबह सुबह गरदा गरदा हो गइल.”
आम्रपाली की लोकप्रियता भोजपुरी इंडस्ट्री में केवल फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज तक ही सीमित नहीं है, बल्कि social media पर भी लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं. वहीं, Actress भी अपने प्रशंसकों के लिए अक्सर जिंदगी से जुड़े अपडेट शेयर करती हैं. आम्रपाली अभिनय के साथ-साथ संगीत में भी हाथ आजमाती रहती हैं और उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ ज्यादा पसंद की जाती है.
Actress ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2008 में टीवी सीरियल ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’ से की थी. इसके बाद उन्होंने साल 2014 में भोजपुरी सिनेमा में एंट्री ली. उनकी पहली फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ थी. पहली ही फिल्म हिट देने के बाद आम्रपाली ने कई फिल्में निरहुआ के साथ की थीं. इस फिल्म के बाद वे ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2 और 3’, ‘बॉर्डर’, ‘निरहुआ चलल लंदन’, और ‘शेर सिंह’ में नजर आ चुकी हैं.
–
एनएस/एएस