
New Delhi, 17 दिसंबर . Prime Minister Narendra Modi को इथियोपिया के Prime Minister डॉ. अबी अहमद ने भारत-इथियोपिया साझेदारी को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान और एक वैश्विक राजनेता के रूप में उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए इथियोपिया का सर्वोच्च पुरस्कार ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ प्रदान किया. इथियोपिया के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई देते हुए इसे हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि Prime Minister Narendra Modi को इथियोपिया के सर्वोच्च पुरस्कार, ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई. यह Prime Minister मोदी को राजनेता के तौर पर किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा दिया गया 28वां सम्मान है, जो उनके नेतृत्व में वैश्विक कूटनीति में India के बढ़ते कद को दर्शाता है.
गृह मंत्री शाह ने आगे कहा कि यह सम्मान India और इथियोपिया के बीच दोस्ती में एक मील का पत्थर साबित होगा.
सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद Prime Minister मोदी ने कहा कि विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक से यह पुरस्कार स्वीकार करना उनके लिए सम्मान की बात है और उन्होंने इसे अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार किया. पीएम मोदी ने इस सम्मान के लिए Prime Minister डॉ. अबी और इथियोपिया की जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया. उन्होंने Prime Minister डॉ. अबी के नेतृत्व और राष्ट्रीय एकता, स्थिरता और समावेशी विकास को बढ़ावा देने की उनकी पहलों की सराहना की.
Prime Minister मोदी ने यह पुरस्कार उन सभी भारतीयों और इथियोपियाई लोगों को समर्पित किया, जिन्होंने सदियों से द्विपक्षीय संबंधों को पोषित किया है और इस सम्मान से नवाजे जाने पर 1.4 बिलियन भारतीयों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया. इस पुरस्कार का मिलना India और इथियोपिया के बीच घनिष्ठ साझेदारी और वैश्विक दक्षिण के सकारात्मक एजेंडे को आगे बढ़ाने में एक मील का पत्थर है.
बता दें कि Prime Minister मोदी Tuesday को Prime Minister अबी अहमद अली के निमंत्रण पर इथियोपिया के अदीस अबाबा पहुंचे. इथियोपिया के Prime Minister अबी अहमद अली ने अदीस अबाबा एयरपोर्ट पर Prime Minister Narendra Modi का स्वागत किया. एक खास अंदाज में, उन्होंने Prime Minister मोदी को खुद गाड़ी चलाकर होटल तक पहुंचाया.
Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस स्वागत के लिए इथियोपिया का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि इथियोपिया, आपका हार्दिक धन्यवाद, आपने हमारा अविस्मरणीय स्वागत किया. भारतीय समुदाय ने असाधारण स्नेह और आत्मीयता दिखाई. आने वाले समय में भारत-इथियोपिया की मित्रता और भी मजबूत होगी. पीएम मोदी ने एक्स पर इथियोपिया में उनके स्वागत का एक वीडियो भी शेयर किया.
–
पीएसके