
New Delhi, 30 मई . अमेरिका विदेश विभाग में कूटनीति और सार्वजनिक मामलों की अवर सचिव सारा बी रोजर्स India दौरे पर पहुंची. इस दौरान उन्होंने India के आगरा में स्थित ताजमहल का दौरा किया. इसके अलावा वह आईआईटी दिलली भी पहुंची और कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान India में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे.
अवर सचिव सारा रोजर्स ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “India की अपनी पहली ट्रिप पर सर्जियो गोर से बेहतर होस्ट की उम्मीद नहीं की जा सकती थी. ताजमहल की परफेक्शन और सिमिट्री की तारीफ करने के लिए उसे खुद देखना जरूरी है, बढ़ती आबादी और आईआईटी दिल्ली के टेक ग्रेजुएट्स की एनर्जी भी वैसी ही है. मैं यह दौरा कभी नहीं भूलूंगी. पूरी अमेरिकी दूतावास की टीम को धन्यवाद.”
वहीं अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने लिखा, “सारा रोजर्स की इस इलाके के पहले दौरे पर India में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. New Delhi में हमारी बातचीत इस बात पर केंद्रित थी कि पब्लिक डिप्लोमेसी, स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशन और लोगों के बीच जुड़ाव, इनोवेशन, आर्थिक मौके और क्षेत्रीय सुरक्षा में अमेरिका-India साझेदारी को आगे बढ़ाने में कैसे मदद करते हैं.”
इसके अलावा, आईआईटी दिल्ली में हुए कार्यक्रम को लेकर गोर ने लिखा, “टीआरयूएसटी के तहत, अमेरिका-India तकनीकी साझेदारी अच्छे नतीजे दे रही है. आईआईटी दिल्ली में, मैंने हमारे मजबूत द्विपक्षीय तकनीकी संबंध और रणनीतिक तकनीक पर गहरे सहयोग के मौकों पर जोर दिया. हम President ट्रंप और पीएम मोदी के साझा विजन को हकीकत में बदल रहे हैं: 21वीं सदी को अमेरिका-India साझेदारी की ताकत से बनाना.”
अमेरिकी विभाग की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, सारा 27 मई से 10 जून 2026 तक भारत, नेपाल, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के दौरे पर हैं. सारा का यह पहला India दौरा था.
वहीं, अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति के साथ निजी India दौरे पर ताजमहल देखने के लिए आगरा पहुंची. India के निजी दौरे पर टिफनी ने अमेरिकी राजदूत गोर से भी मुलाकात की. टिफनी से मुलाकात की तस्वीरें साझा कर गोर ने लिखा कि India में स्वागत है.
–
केके/डीएससी