
नई दिल्ली, 11 मई . सीआईआई के सालाना बिजनेस समिट 2026 को संबोधित करते हुए India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों की बढ़ती मजबूती पर जोर दिया.
उन्होंने कहा कि हम भारतीय कंपनियों को अमेरिका में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि Government और उद्योग जगत के बीच सहयोग को मजबूत बनाया जा सके.
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”सीआईआई के सालाना बिजनेस समिट 2026 में बोलते हुए मजा आया. मैंने भारत-अमेरिका के आर्थिक रिश्तों की बढ़ती मजबूती पर जोर दिया. हम ट्रेड के मौके बढ़ाने, रेगुलेटरी रुकावटों को कम करने और भारतीय बिजनेस को दोनों देशों के फायदे के लिए यूनाइटेड स्टेट्स में इन्वेस्ट करने के लिए बढ़ावा देने के लिए कमिटेड हैं. साथ मिलकर, हम Government और बिजनेस के बीच इस जरूरी पुल को और मजबूत कर सकते हैं.”
इससे पहले ‘सीआईआई एनुअल बिजनेस समिट 2026’ को संबोधित करते हुए Prime Minister Narendra Modi के प्रधान सचिव और भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि India की मजबूती का आधार मजबूत आर्थिक स्थिरता है. उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद Government की वित्तीय स्थिति और बैंकिंग व्यवस्था स्थिर बनी हुई है.
उन्होंने कहा कि जैव ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन केंद्र Government की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगे. उन्होंने कहा कि India बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच अपनी ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक मजबूती को और मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है.
उन्होंने कहा, “कॉरपोरेट कंपनियों की बैलेंस शीट अब पहले की तुलना में काफी मजबूत है, जिससे नए निवेश को समर्थन मिलेगा.” साथ ही उन्होंने कहा कि Government सुधारों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस मामले में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा रही है.
हालांकि, दास ने चेतावनी दी कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव और सप्लाई चेन में आ रही रुकावटें दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं पर भारी लागत का बोझ डालती रहेंगी.
–
एवाई/एबीएम