अमेरिका: 24 घंटे के भीतर दो जगह गोलीबारी, पार्क में खेल रहे बच्चों पर भी हमला

केंटकी, 16 अगस्त . अमेरिका में 24 घंटों के भीतर दो जगह गोलीबारी हुई. वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के बाद केंटकी स्थित एक पार्क पर हमला हुआ. केंटकी राज्य में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए.

वर्जीनिया में Saturday तड़के तो केंटकी में Saturday शाम हमला हुआ. केंटकी के लेक्सिंगटन Police प्रमुख लॉरेंस वेदर्स के अनुसार, Saturday शाम (स्थानीय समयानुसार) को चार्ल्स यंग पार्क में एक हमला हुआ, जहां पांच लोगों को गोली लगी.

घायलों में 4 साल का एक बच्चा, 14 साल का किशोर और दो व्यस्क शामिल हैं. वेदर्स ने कहा कि सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, Saturday रात लेक्सिंगटन के डाउनटाउन में बड़ी संख्या में Police मौजूद रही, और आस-पास की कई सड़कें बंद कर दी गईं, क्योंकि अधिकारी अपनी जांच जारी रखे हुए हैं.

अधिकारियों ने किसी संदिग्ध या मृतक के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है. कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

वहीं, Saturday को एक अलग घटना में, वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई शूटिंग में पांच लोग घायल हो गए, जिसके कारण कैंपस को कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया. यूनिवर्सिटी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि शूटिंग में “कई संदिग्ध” शामिल थे और कैंपस को पूरी तरह से बंद कर दिया गया.

जब Police सुबह करीब 1:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) यूनिवर्सिटी के रेजिडेंस हॉल के बाहर मौके पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि पांच लोग गोली लगने से घायल हैं. पीड़ितों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया. यूनिवर्सिटी ने बाद में एक बयान में कहा कि एक व्यक्ति की हालत गंभीर थी, जबकि बाकी लोगों की हालत गंभीर थी.

बयान के मुताबिक, कैंपस का लॉकडाउन हटा लिया गया है, जबकि काउंटी और कैंपस Police दोनों गोलीबारी की जांच कर रही हैं.

यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि किसी संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया या नहीं.

वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी चेस्टरफील्ड, वर्जीनिया में है. सीबीएस न्यूज से जुड़े डब्ल्यूटीवीआर ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत Monday से होने वाली थी.

इस बीच, अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के ह्यूस्टन काउंटी के एक हाई स्कूल में Wednesday को हुई शूटिंग में दो छात्र घायल हो गए. इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया.

केआर/

Leave a Comment