झारखंड में ओला-उबर मॉडल पर शुरू होगी एम्बुलेंस सेवा, एआई आधारित हेल्थ कॉल सेंटर बनेंगे

रांची, 2 जून . Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक जवाबदेह बनाने की योजनाओं को लेकर Tuesday को आला अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को ओला-उबर मॉडल पर राज्यव्यापी एम्बुलेंस सेवा शुरू करने की कार्ययोजना एक सप्ताह के भीतर तैयार कर सौंपने का निर्देश दिया.

इसके साथ ही एआई आधारित कॉल सेंटर स्थापित करने, एएनएम-जीएनएम और विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति तथा राज्य की रेफरल व्यवस्था का व्यापक ऑडिट कराने का आदेश दिया है.

Jharkhand मंत्रालय में Tuesday को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान Chief Minister ने कहा कि एम्बुलेंस सेवाओं को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं और गर्भवती महिलाओं से जुड़ी कई घटनाएं चिंता का विषय हैं. उन्होंने विभाग को ऐसी व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिया, जिसके तहत लोगों को मोबाइल आधारित प्लेटफॉर्म के जरिए त्वरित एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध हो सके.

Chief Minister ने अफसरों को स्वास्थ्य विभाग को एएनएम, जीएनएम और विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में मानव संसाधन की कमी दूर करना Government की प्राथमिकता है.

बैठक में Chief Minister ने राज्य की मौजूदा रेफरल व्यवस्था का ऑडिट कराने और उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया. साथ ही आयुष्मान India योजना से संबद्ध अस्पतालों के कामकाज की भी समीक्षा कराने को कहा. उनका कहना था कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए.

स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न निदेशालयों के पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश देते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की स्वास्थ्य आवश्यकताएं अलग हैं. इसलिए दोनों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग रणनीति और कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए.

बैठक में Chief Minister ने राज्यभर में विशेष नेत्र जांच शिविर आयोजित करने, एबीएचए कार्ड अभियान को स्कूलों, कॉलेजों और आंगनबाड़ी केंद्रों तक विस्तार देने तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक मेडिकल तकनीकों के उपयोग को बढ़ाने की दिशा में प्रस्ताव तैयार करने को कहा.

Chief Minister ने ब्लड सेपरेशन यूनिट स्थापित करने, ब्लड बैंक लाइसेंसिंग प्रक्रिया में तेजी लाने और रक्त उपलब्धता प्रणाली को ऐप आधारित बनाने का निर्देश दिया. साथ ही Governmentी कर्मियों और Policeकर्मियों के बीच नियमित रक्तदान शिविर आयोजित कराने को कहा.

बैठक के दौरान Chief Minister ने रांची सदर अस्पताल में स्थापित सेंट्रल रेडियोलॉजी हब की सराहना करते हुए इसे Governmentी क्षेत्र में देश का पहला ऐसा मॉडल बताया, जिसके माध्यम से राज्य के सभी जिलों को जोड़ा गया है. समीक्षा बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी मौजूद रहे.

एसएनसी/एएसएच

Leave a Comment