Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

कपूरथला मेयर और चमकौर साहिब नगर परिषद अध्यक्ष पद को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ‘आप’ पर साधा निशाना

कपूरथला मेयर और चमकौर साहिब नगर परिषद अध्यक्ष पद को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ‘आप’ पर साधा निशाना

चंडीगढ़, 9 जुलाई . पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कपूरथला में मेयर पद और चमकौर साहिब में नगर परिषद अध्यक्ष पद को लेकर आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इन पदों को हासिल करने का तरीका लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है.

राजा वड़िंग ने social media पर एक पोस्ट में कहा कि कपूरथला मेयर पद और चमकौर साहिब नगर परिषद अध्यक्ष पद, जिस तरीके से ‘आप’ के खाते में गए, उसकी कड़ी निंदा करते हैं.

उन्होंने कहा कि आप पंजाब का दावा है कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से हुई. ऐसे में पार्टी को एक सीधा सवाल का जवाब देना चाहिए कि अगर लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया था तो फिर ये पद आप को कैसे मिल गए?

कांग्रेस नेता ने कहा कि पंजाब की जनता इस मामले में जवाब चाहती है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का मतलब जनता के जनादेश का सम्मान करना है, न कि चुनाव के बाद Political जोड़-तोड़ के जरिए उसे कमजोर करना.

राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि चुनाव बाद Political गतिविधियों के माध्यम से जनता के फैसले को प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए.

वहीं, आम आदमी पार्टी की तरफ से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया कि आम आदमी पार्टी ने चमकौर साहिब काउंसिल चुनाव में जीत का परचम लहराया. चरणजीत चन्नी अपना गढ़ बचाने में नाकाम रहे. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष तीनों पदों पर जीते.

अगर कपूरथला मेयर चुनाव की बात करें तो कपूरथला नगर निगम में आम आदमी पार्टी को जीत मिली. कपूरथला नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मेयर और दोनों डिप्टी मेयर पदों पर जीत दर्ज की है. नरिंदर सिंह मनसू को नगर निगम का मेयर चुना गया, जबकि कामाक्षी दुग्गल ने सीनियर डिप्टी मेयर पद पर जीत हासिल की, जबकि समीर शर्मा डिप्टी मेयर चुने गए हैं.

इस चुनाव को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए हैं.

–

एएमटी/डीकेपी

Share