
Mumbai , 28 फरवरी . एकता कपूर के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मिहिर की भूमिका निभाकर अमर उपाध्याय ने खूब पॉपुलेरिटी बटोरी थी. अब उन्हीं की राह पर चलकर उनके बेटे आर्यमन ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है. Saturday को Actor ने अपने बेटे के अभिनय की तारीफ की.
Actor अमर उलपा ने अपने इंस्टाग्राम पर आर्यमन की स्टेज प्ले की तस्वीरें पोस्ट कीं. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने बेटे की हालिया स्टेज परफॉर्मेंस के लिए तारीफ की है, और उन्हें फोकस्ड रहने, कड़ी मेहनत करने और खुद पर से भरोसा कभी न खोने की सलाह भी दी है. Actor ने लिखा, “इतने अच्छे बनो कि लोग आपको नजर नजरअंदाज न कर सकें. मेहनत करो, अपना सबसे अच्छा दो, खुद पर भरोसा कभी मत खोओ और लोग क्या कहते हैं, उस पर ध्यान मत दो. आर्यमन ने स्टेज पर शानदार प्रदर्शन किया. थिएटर और कला सीखते रहो.”
आर्यमन की यह परफॉर्मेंस उनके अभिनय करियर की शुरुआत मानी जा रही है. वहीं, कुछ समय से खबरें थीं कि आर्यमन जल्द ही टीवी की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं. हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अब भी आर्यमन अपने काम को और निखारने में लगे हैं. उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में हंसल मेहता की वेब सीरीज ‘गांधी’ में काम किया है और इंडस्ट्री की बारीकियां सीख चुके हैं. इस अनुभव से वे न केवल प्रोफेशनल जानकारी प्राप्त कर रहे हैं बल्कि अपने पिता के गाइडेंस के अलावा खुद के स्किल को भी निखार रहे हैं.
इसके साथ ही, Actor अमर उपाध्याय अपने बेटे को आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं. वे अक्सर आर्यमन के काम को अपने social media पर शेयर कर उन्हें प्रोत्साहित करते रहते हैं.
एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से प्रसिद्धि हासिल करने वाले Actor अमर उपाध्याय टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने ‘भूल भुलैया 2’ और ‘कागज’ जैसी फिल्मों में काम कर अभिनय का परचम लहराया है.
–
एनएस/पीयूष