इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Lucknow, 6 दिसंबर . अपने विवादित बयानों और गानों से सुर्खियों में रहने वाली नेहा सिंह राठौर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उन पर चल रहे केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सिंगर की अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है.

सिंगर ने कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी डाली थी, लेकिन कोर्ट ने मामले को संवेदनशील बताते हुए याचिका को खारिज कर दिया. कोर्ट का कहना है कि नेहा राठौर की तरफ से जांच में किसी तरह का कोई सहयोग नहीं मिला है.

अदालत की तरफ से कहा गया है कि अभियुक्त नेहा सिंह राठौर को गिरफ्तार करने के लिए Police टीम का गठन किया गया है, लेकिन वे बार-बार अपना स्थान बदल रही हैं और जांच में सहयोग नहीं दे रही हैं. उन्हें जांच के लिए 26 नवंबर को भी विवेचक के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन बीमारी का बहाना बनाते हुए उपस्थित नहीं हुईं. लोक गायिका पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने का भी आरोप लगा है. जस्टिस बृजराज सिंह की एकल पीठ ने याचिका को रद्द करते हुए कहा कि उन्हें उचित समय पर रिहाई की अनुमति मिलेगी.

Pakistan की तरफ से पहलगाम में हुए हमले के बाद नेहा राठौर ने पीएम मोदी की बिहार जनसभा रैली पर निशाना साधा था और एक के बाद एक social media पोस्ट किए थे. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, “कश्मीर में आतंकी हमला हुआ और उसके फौरन बाद पीएम मोदी ने हार में रैली कर दी, बिहार के मंच से ही Pakistan को धमका दिया और जनता ने भी ताबड़तोड़ तालियां पीट दीं.” नेहा सिंह राठौर ने कहा था कि बिहार में राष्ट्रवाद के नाम पर वोट बटोरने के लिए पीएम मोदी ने रैली की.

सिंगर ने न सिर्फ एक्स पर पीएम मोदी को लेकर पोस्ट किए, बल्कि केंद्र Government द्वारा आतंकवादियों को न ढूंढ पाने पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने लिखा था, “आतंकवादियों को ढूंढने और अपनी गलती मानने की बजाय भाजपा देश को युद्ध में झोंकना चाहती है. भाजपा देश के हजारों सैनिकों की जान जोखिम में डालना चाहती है.”

इसके बाद Lucknow के हजरतगंज थाने में नेहा राठौर के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई और केस अभी तक चल रहा है. गायिका किसी न किसी बहाने से कोर्ट में पेश होने से बच रही हैं और जांच में भी सहयोग नहीं कर रही हैं. इससे पहले सीएम योगी के बुलडोजर एक्शन को लेकर भी वे विवादित गाने और पोस्ट कर चुकी हैं. तकरीबन एक हफ्ते पहले ही नेहा ने अपनी फरार होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि उन्हें किसी भी तरह की First Information Report से डर नहीं लगता है और वे अपने घर में ही बैठी हैं.

पीएस/वीसी

Leave a Comment