
New Delhi, 26 जुलाई . दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने Sunday को घोषणा की कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर नॉर्मल ऑपरेशन फिर से शुरू हो गए हैं, और यात्रियों के लिए एंट्री और एग्जिट सर्विस फिर से शुरू कर दी गई हैं.
डीएमआरसी की ओर से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी गई कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशन यात्रियों की सेवा के लिए (आने और जाने, दोनों के लिए) खुले हैं. इससे पहले अधिकारियों ने वीकेंड में सेंट्रल दिल्ली के खास स्टेशनों पर पाबंदियां धीरे-धीरे हटाई हैं.
Saturday शाम को डीएमआरसी की ओर से यात्रियों को जानकारी दी गई थी कि जनपथ मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट फिर से खोल दिए गए हैं. इससे पहले, इसने राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री सर्विस फिर से शुरू करने की घोषणा की, जो नॉर्मल ऑपरेशन के धीरे-धीरे बहाल होने का संकेत है.
डीएमआरसी ने नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर के पास बढ़ते विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से सेंट्रल दिल्ली के कई स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट सर्विस को कुछ समय के लिए रोका था.
डीएमआरसी ने Saturday को अगली सूचना तक 18 मेट्रो स्टेशनों को कुछ समय के लिए बंद करने की घोषणा की थी. जिन स्टेशनों पर असर पड़ा था, उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, Supreme court , सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और New Delhi शामिल थे.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद स्थिति सामान्य होने पर मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट सर्विस को खोला गया है. डीएमआरसी की नई एडवाइजरी से यह कंफर्म हुआ है कि सभी स्टेशन अब एंट्री और एग्जिट दोनों के लिए खुले हैं, दिल्ली मेट्रो सर्विस राष्ट्रीय राजधानी में नॉर्मल हो गई हैं, जिससे हजारों डेली यात्रियों को सुरक्षा से जुड़ी कुछ समय की पाबंदियों के बाद राहत मिली है.
–
एसडी/एएस