उन्नाव रेप केस में Supreme Court से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद: अलका लांबा

New Delhi, 29 दिसंबर . कांग्रेस नेता अलका लांबा ने उन्नाव रेप केस मामले में उम्मीद जताई है कि पीड़िता को Supreme Court ने न्याय मिलेगा. New Delhi में मीडिया से बातचीत के दौरान अलका लांबा ने Supreme Court में मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि मैं यहां आई हूं और मुझे कार से निकलने नहीं दिया जा रहा है. मैं पीड़िता को हिम्मत देने आई थी.

उन्होंने कहा कि मैं देश से अपील करती हूं कि इस तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाएं. बेटियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है. अंकिता भंडारी के माता-पिता भी Supreme Court के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. मैंने हाथरस पीड़िता के भाई से भी बात की है और वह भी न्याय का इंतजार कर रहा है.

सोशल एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इतने लंबे संघर्ष के बाद न्याय मिलेगा. सबसे पहले, मैं Supreme Court को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने इस मामले को इतनी जल्दी खुद संज्ञान में लिया, वेकेशन बेंच और चीफ जस्टिस ने इस पर तुरंत ध्यान दिया. हमें उम्मीद है कि हाईकोर्ट का आज का फैसला पलट दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि पीड़िता को उम्मीद है कि उसे इंसाफ मिलेगा. उसकी सेहत स्थिर है, और अभी वह कोर्टरूम में है क्योंकि वह अपनी लड़ाई खुद लड़ना चाहती है. मुझे यकीन है कि Supreme Court इस लड़की को इंसाफ देगा.

उन्नाव रेप पीड़िता की मां ने मीडिया से कहा कि मुझे Supreme Court पर भरोसा है. हाईकोर्ट पर भी भरोसा है, लेकिन हाईकोर्ट में कुछ जजों ने मेरे साथ सही बर्ताव नहीं किया और मुझे सही जवाब नहीं दिए. मुझे विश्वास है कि Supreme Court मुझे न्याय दिलाएगा.

Supreme Court सीबीआई की उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा कुलदीप सिंह सेंगर को दी गई उम्रकैद की सजा को निलंबित किया गया था. दूसरी ओर Sunday को कई सामाजिक संस्थाओं ने उन्नाव रेप मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment