Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
साउथर्न सिनेमा,मनोरंजन

असुरों के गुरु शुक्राचार्य बनेंगे अक्षय खन्ना, ‘महाकाली’ में दिखेगा शक्तिशाली अवतार

असुरों के गुरु शुक्राचार्य बनेंगे अक्षय खन्ना, ‘महाकाली’ में दिखेगा शक्तिशाली अवतार

Mumbai , 19 अगस्त . Actor अक्षय खन्ना की पैन-इंडिया पौराणिक फिल्म ‘महाकाली’ के जरिए तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं. इस फिल्म में Actor अक्षय खन्ना असुरों के गुरु ‘शुक्राचार्य’ के रूप में एक बेहद शक्तिशाली और अलग नकारात्मक किरदार में नजर आएंगे.

Wednesday को मेकर्स ने social media पोस्ट के जरिए बताया कि 24 अगस्त को Actor के लुक की पहली झलक दिखाई जाएगी. फिल्म के मेकर्स आरकेडी स्टूडियो ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लुक शेयर किया, जिसमें वह ‘शुक्राचार्य’ के अवतार में नजर आ रहे हैं. मेकर्स ने पोस्ट कर लिखा, “24 अगस्त- अब शुरू होगा अंत.”

मेकर्स ने Actor अक्षय खन्ना के किरदार को लेकर खास जानकारी अभी शेयर नहीं की है. हालांकि, फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि उनके लुक से जुड़ी कोई वीडियो और जानकारी 24 अगस्त को शेयर की जाएगी, जिसे लेकर फैंस में काफी उत्सुकता देखी जा रही है.

‘शुक्राचार्य’ के तौर पर उनका फर्स्ट लुक पहले ही काफी चर्चा में आ चुका है और लोगों को उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन बहुत पसंद किया गया, जिसे देखकर फैंस के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है. ‘शुक्राचार्य’ को असुरों के गुरू के रूप में जाना जाता है, जिसका किरदार अक्षय खन्ना अदा कर रहे हैं. Actor इस रोल में एक अलग तरह की इंटेंसिटी और गंभीरता लेकर आएंगे.

यह फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (पीवीसीयू) का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत ‘हनु-मान’ फिल्म से हुई थी. वे अक्षय खन्ना के किरदार को सिनेमैटिक यूनिवर्स के हिसाब से बहुत बड़े स्केल पर दिखाएंगे.

आर.के. स्टूडियो के बैनर तले फिल्म को आर.के. दुग्गल प्रस्तुत कर रहे और रिवाज रमेश दुग्गल इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म के क्रिएटर प्रशांत वर्मा हैं और डायरेक्टर पूजा अपर्णा कोल्लूरू हैं. अक्षय खन्ना के अलावा इस फिल्म में भूमि शेट्टी, रोहित सराफ और कई बड़े एक्टर्स भी नजर आएंगे.

फिल्म बड़े पर्दे पर एक कमाल का एक्सपीरियंस देने का वादा करती है, जिसमें दमदार भारतीय इतिहास, शानदार विजुअल्स, बारीकी से बनाई गई दुनिया और बहुत बड़े स्केल की कहानी देखने को मिलेगी.

–

एनएस/पीएम

Share