
Lucknow, 1 जून . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि Samajwadi Party (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव को साल 2027 तक इंतजार करना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में भाजपा Government फिर तय है.
उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें अखिलेश यादव ने दावा किया था कि जून माह का बिजली बिल देखकर लोगों की आंखों के सामने अंधेरा छा जाएगा और भाजपा Government अपना कमीशन बढ़ाएगी.
इस पर पलटवार करते हुए उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने से कहा कि अखिलेश यादव को 2027 तक इंतजार करना चाहिए और वह अपने बयान देते रहें. उन्होंने कहा कि बयान देना उनका अधिकार है, लेकिन वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर जीत हासिल करेगी और प्रदेश में कमल फिर खिलेगा.
दरअसल, उत्तर प्रदेश में बिजली के बढ़े हुए सरचार्ज को लेकर अखिलेश यादव और भाजपा के बीच Political बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है.
इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश Government द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश Government हमेशा से मेधावियों को प्रोत्साहित करती रही है और आगे भी यह परंपरा जारी रहेगी.
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राएं और युवा ही राज्य का भविष्य हैं. Government उनकी शिक्षा, कौशल विकास और प्रगति के लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है. उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था.
पश्चिम बंगाल में कैबिनेट विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल पर भी उपChief Minister ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यदि Government है तो कैबिनेट बैठक और विस्तार जैसी प्रक्रियाएं स्वाभाविक रूप से होती हैं. उन्होंने संक्षिप्त टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले कैबिनेट बैठक होने दीजिए, उसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.
–
एएसएच/एबीएम