अखिलेश यादव पूरी तरह से दिग्भ्रमित हैं: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Lucknow, 18 दिसंबर . उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव को दिग्भ्रमित नेता बताया. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सपा प्रमुख की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि वे सच्चाई जानने के बाद भी सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पाते हैं. वजह उनकी कुर्सी को लेकर मोह है.

उन्होंने Thursday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि पूरा प्रदेश इस बात को जानता है कि हमारी Police ने 500 से अधिक अपराधियों को ढेर किया है. हमारी Police ने सभी मामलों की निष्पक्ष जांच की है. किसी भी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कोई कोताही नहीं बरती है. ये सभी अपराधी सूचीबद्ध माफिया के रूप में जाने जाते थे. चाहे अतीक का नाम ले लीजिए या मुख्तार का. इन सभी के खिलाफ हमारी Police ने पूरी निष्पक्ष तरीके से जांच की है. ये सभी कुख्यात अपराधी थे, जो गैंग चला रहे थे. आज की तारीख में उत्तर प्रदेश में सूचीबद्ध अपराधी नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि Samajwadi Party को किसी भी भर्ती पर बात कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. उनके कार्यकाल में जब भर्ती होती थी, तो बड़े पैमाने पर भाई-भतीजावाद होता था. एसडीएम जैसे बड़े पद पर जब आयोग की ओर से नियुक्तियों के संबंध में सूची जारी की गई थी, तो यह बात सामने आई थी कि 86 में से 56 पद एक ही जाति के लोगों को मिले थे. ऐसी स्थिति में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितने बड़े पैमाने पर Samajwadi Party के शासनकाल में अनियमितता बरती गई थी.

डिप्टी सीएम ने कहा कि Samajwadi Party के शासनकाल में जब लेखपाल की भर्ती होती थी, तो पर्ची की व्यवस्था थी. हमारी सराकर ने अपने कार्यकाल में 6 लाख से अधिक नौकरी निकाली है. इस दौरान एक भी भर्ती में गलती नहीं निकली है. सभी में आरक्षण के नियमों का पालन किया गया है.

उन्होंने कहा कि 68 हजार एकड़ Governmentी जमीन को हमने भूमाफिया से मुक्त कराया है. आप लोगों के पास कुछ भी नहीं है. आप लोग सिर्फ बेवजह के मुद्दे पर बयानबाजी करना जानते हैं.

एसएचके/डीकेपी

Leave a Comment