सत्ता के संरक्षण में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं: अखिलेश यादव

Lucknow, 31 दिसंबर . Samajwadi Party (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने Wednesday को Government को घेरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडई और अराजकता चरम पर है. सत्ता के संरक्षण में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है. आम जनता से लेकर पर्यटकों तक को प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे प्रदेश की छवि देश-दुनिया में लगातार खराब हो रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि इस Government में गुंडों और माफिया को खुली छूट दे दी गई है. सत्ता का संरक्षण मिलने के कारण ये तत्व कानून व्यवस्था और Police पर भारी पड़ रहे हैं. कहीं हथियार बांटे जा रहे हैं, कहीं पर्यटकों के साथ मारपीट हो रही है, और कहीं बहन-बेटियों को प्रताड़ित किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में उत्तर प्रदेश सुरक्षित प्रदेश होने का दावा खो चुका है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में Police प्रशासन का इकबाल खत्म हो चुका है और कानून के शासन का मखौल उड़ाया जा रहा है. Government अराजक तत्वों की हरकतों पर चुप्पी साधे हुए है. Government का ‘जीरो टॉलरेंस’ का दावा पूरी तरह फेल हो चुका है और अब यह केवल नारेबाजी तक सीमित रह गया है.

उन्होंने कहा कि इस Government ने प्रदेश को अराजकता की ओर धकेल दिया है, जहां कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा. महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में Government पूरी तरह नाकाम साबित हुई है. अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि जो लोग हिंसक विचारधारा और हथियारों को घर-घर तक पहुंचा रहे हैं, जो देश की एकता और सामाजिक सौहार्द के दुश्मन हैं, उनके खिलाफ आखिर कब और कौन संज्ञान लेगा?

विकेटी/डीकेपी

Leave a Comment