
Lucknow, 2 फरवरी . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर Government पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय से संज्ञान लेने की मांग की है.
उन्होंने कहा कि Government फॉर्म-7 खुद छापकर नकली हस्ताक्षर कर पीडीए समाज के वोटरों – विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय – के नाम मतदाता सूची से कटवाने में लगे हैं, जो लोकतंत्र पर सीधा हमला है.
अखिलेश यादव ने कहा कि यह सच्चाई निर्वाचन आयोग को छोड़कर सभी जानते हैं. बार-बार अपील के बावजूद एसआईआर प्रक्रिया में फॉर्म-7 के जरिए हो रही यह धांधली रुक नहीं रही है. उन्होंने फॉर्म-7 के दुरुपयोग को एक बड़ा आपराधिक कृत्य बताते हुए कहा कि इसके गैरकानूनी इस्तेमाल पर क्या सजा हो सकती है, इस संबंध में चुनाव आयोग को स्पष्ट विज्ञापन जारी कर भाजपा और उसके सहयोगियों को चेतावनी देनी चाहिए.
सपा अध्यक्ष ने मीडिया से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि जो भी मीडिया – चाहे वह गांव-मोहल्ले का स्थानीय मंच हो या जिला-मंडल-राज्य स्तर का – यदि इस साजिश को उजागर कर रहा है, Samajwadi Party उसके साथ खड़ी है.
उन्होंने कहा कि स्थानीय यूट्यूबर और लोकल न्यूज कर्मी इस महाघोटाले का भंडाफोड़ करें. उनकी विश्वसनीय रिपोर्ट को पार्टी पूरे देश-प्रदेश के सामने रखेगी. अखिलेश यादव ने चेताया कि कहीं ऐसा न हो कि मुख्य चुनाव आयुक्त को चेताने के लिए कोई उनका ही नाम फॉर्म-7 के जरिए साफ कर दे.
उन्होंने कहा कि एसआईआर में फॉर्म-7 के माध्यम से किसी का नाम वोटर लिस्ट से कटवाना केवल मतदान अधिकार ही नहीं, बल्कि व्यक्ति की पहचान, जाति, सब्सिडी, रोजगार, दुकान, कारोबार, संविदा, खेत और जमीन हड़पने का भी षड्यंत्र हो सकता है. इसलिए हर मतदाता को सतर्क होकर अपने वोट की जांच-पड़ताल करनी चाहिए.
सपा अध्यक्ष ने ‘पीडीए प्रहरी’ से पूरी मुस्तैदी के साथ जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि फर्जीवाड़े में शामिल किसी भी व्यक्ति—चाहे वह सत्ताधारी दल का बूथ स्तर का कार्यकर्ता हो या पदाधिकारी, पार्षद, विधायक, सांसद, मंत्री या अधिकारी—को बख्शा नहीं जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में तत्काल First Information Report दर्ज कराई जाए और कानूनी सहायता के लिए पार्टी कार्यालय से संपर्क किया जाए. अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और उसके संगी-साथियों के कथित षड्यंत्र का पर्दाफाश करना हर जागरूक नागरिक और ‘पीडीए प्रहरी’ का लोकतांत्रिक कर्तव्य है, जिसे और अधिक सक्रियता से निभाने की जरूरत है.
–
विकेटी/एएसएच