अखिलेश का अमित शाह पर पलटवार, बोले-‘देश भाषण सुनने के मूड में नहीं’

Lucknow, 12 अगस्त . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में जारी गतिरोध को लेकर दिए बयान पर Samajwadi Party (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया है. अखिलेश ने कहा कि संसद में जवाब देने के लिए Government जिस समय सीमा की बात कर रही है, वह अपने आप में अलोकतांत्रिक है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा Government वास्तव में किसी सवाल का जवाब देना ही नहीं चाहती और संसद के मौजूदा सत्र को जल्द समाप्त करने के लिए उतावली है.

दरअसल गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जारी गतिरोध को लेकर कहा था कि Government हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष को सदन चलने देना चाहिए. इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने social media प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर Government की मंशा पर सवाल उठाए. अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा कि संसद में जवाब देने के लिए Government जो समय-सीमा तय करना चाहती है, वो स्वयं में अलोकतांत्रिक है. दरअसल ये जवाब नहीं होगा, थोथा बयान होगा.

उन्होंने कहा कि सच तो ये है कि भाजपा चाह ही नहीं रही है कि कोई जवाब दिया जाए, वो तो सत्र का समापन करने के लिए उतावली है. ज़िम्मेदारी और जवाबदेही समय की किसी शर्त से नहीं बल्कि उत्तरदायित्व के तर्क से निभाई जाती है. ये कोई जिज्ञासा के सतही समाधान की औपचारिकता नहीं है बल्कि ‘भगवान और इंसान’ दोनों के साथ दुर्व्यवहार व दुर्भावना का बेहद गंभीर मुद्दा है. देश भाषण सुनने के मूड में नहीं है.

ज्ञात हो कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जारी गतिरोध के बीच विपक्ष से सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि Government हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष को Lok Sabha अध्यक्ष को चर्चा के लिए पत्र देना चाहिए. अमित शाह ने कहा कि Government Wednesday दोपहर तीन बजे से रात तक और अगले दिन Thursday दोपहर तीन बजे तक भी चर्चा के लिए तैयार है.

अमित शाह ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए Government के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. गृह मंत्री ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पहले ही नीट के मुद्दे पर चर्चा की बात कह चुके हैं. अब फैसला विपक्ष को करना है कि वह चर्चा करना चाहता है या चर्चा से बचना चाहता है.

विकेटी/पीएम

Leave a Comment