एलपीजी संकट पर अखिलेश का केंद्र पर हमला, कहा-हकीकत छिपा नहीं सकती सरकार

Lucknow, 13 मार्च . Samajwadi Party के मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने एलपीजी संकट पर केंद्र Government पर तंज कसते हुए कहा कि गैस लापता हो गई. उन्होंने कहा कि अगर कोई अफवाह फैला रहा है, तो वह Government है. अगर Government यह मान ले कि गैस की कमी है, तो जनता भी सहयोग करेगी, लेकिन Government का दावा है कि कहीं कोई कमी नहीं है और गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है.

Lucknow में मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि हकीकत यह है कि गैस तो जैसे गायब ही हो गई है. हर शहर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, Lucknow, गोरखपुर, वाराणसी में सिलेंडरों के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हैं. शायद ही कोई ऐसा जिला बचा हो, जहां लोग लंबी लाइनों में खड़े न हों. आखिरकार इस स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है. अफवाह Government ने फैलाई कि इतने दिन बाद बुकिंग कर सकते हैं. ऑनलाइन में बुकिंग के दौरान दिक्कत है, ऑनलाइन गैस बुक नहीं कर सकते.

अखिलेश यादव ने कहा कि यह दौर social media का है, संकट को आप छिपा नहीं सकते. गैस संकट की वजह से रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं. लोगों की शादियां रुक रही हैं. अगर दिक्कत ज्यादा बढ़ी तो लोग खाना कैसे बनाएंगे. रेहड़ी-पटरी वाले कैसे काम करेंगे. चाट वाले अब चाट भी नहीं बना पाएंगे.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के नोटिस पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम और हमारी पार्टी इसका समर्थन करती है, क्योंकि चुनाव आयोग हमारी बात नहीं सुन रहा है. उत्तर प्रदेश में हमारे कैमरों ने वह सब रिकॉर्ड किया है जो कुछ भी हुआ. उपचुनाव को लूट लिया गया. उस समय चुनाव आयोग क्या कर रहा था. हम Lok Sabha में इस मुद्दे को उठाएंगे.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला एक वरिष्ठ नेता हैं और जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, मैं फिर दोहराता हूं कि Government को उनकी उचित और पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. वह एक महत्वपूर्ण नेता हैं जो समाज में अहम योगदान दे सकते हैं और देश को सही दिशा दिखाने में मदद कर सकते हैं. उनकी सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं होना चाहिए.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment