Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सुरक्षा,कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

अजीत डोभाल और वांग यी की मुलाकात, भारत-चीन रिश्तों में बढ़ते भरोसे पर चर्चा

अजीत डोभाल और वांग यी की मुलाकात, भारत-चीन रिश्तों में बढ़ते भरोसे पर चर्चा

New Delhi, 22 जून . राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने Monday को New Delhi में आयोजित दो दिवसीय ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की. बैठक में दोनों पक्षों ने भारत-चीन संबंधों में हाल के घटनाक्रमों की समीक्षा की.

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने New Delhi में ब्रिक्स एनएसए बैठक के दौरान चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के पोलित ब्यूरो सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की.”

विदेश मंत्रालय ने आगे कहा, “दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों में हाल के विकास पर चर्चा की और रिश्तों के धीरे-धीरे सामान्य होने की दिशा में हुई प्रगति पर संतोष जताया. एनएसए ने कहा कि स्थिर, भरोसेमंद और सकारात्मक द्विपक्षीय संबंध दोनों देशों के बीच विश्वास और बेहतर समझ को मजबूत करने में मदद करते हैं.”

एमईए के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत रचनात्मक रही और भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई.

एनएसए डोभाल ने ब्रिक्स एनएसए बैठक के दौरान ब्राजील के बहुपक्षीय और Political मामलों के सचिव कार्लोस कोजेंडे से भी मुलाकात की.

विदेश मंत्रालय ने बताया, “दोनों पक्षों ने ब्रिक्स के तहत India और ब्राजील के बीच हो रहे सहयोग का स्वागत किया और भारत-ब्राजील द्विपक्षीय संबंधों की भी समीक्षा की.”

India की अध्यक्षता में New Delhi में आयोजित यह दो दिवसीय ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक सदस्य देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को एक मंच पर ला रही है, जहां वे वैश्विक सुरक्षा से जुड़ी नई चुनौतियों पर चर्चा कर रहे हैं और महत्वपूर्ण रणनीतिक मुद्दों पर सहयोग को मजबूत बनाने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं.

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, बैठक में सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और प्रतिनिधिमंडल प्रमुख ‘आज दुनिया के सामने मौजूद गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों’ विषय पर अपने विचार साझा करेंगे.

अधिकारी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी तेजी से बदलती चुनौतियों और नई तकनीकों की वजह से उभर रहे सुरक्षा खतरों पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा, वे हाल ही में हुई ब्रिक्स की आतंकवाद-रोधी संयुक्त कार्य समूह और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के सुरक्षित उपयोग से जुड़े संयुक्त कार्य समूह की बैठकों के नतीजों की भी समीक्षा करेंगे.

–

एवाई/डीकेपी

Share