अजय राय की पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी, भाजपा ने कहा- ‘यह गांधीवादी नहीं, गालीवाली कांग्रेस’

New Delhi, 22 मई . उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह Prime Minister Narendra Modi के लिए अभद्र टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेता अजय राय कार में बैठे हुए हैं. जैसे ही उनकी कार आगे बढ़ती है, तब वे कार के पास खड़े लोगों से Prime Minister के बारे में अपशब्द कहते हैं. इतना ही नहीं वे अपने बिगड़े बोल को फिर से दोहराते भी हैं.

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”कुछ दिन पहले जब यूपीपीसीसी चीफ अजय राय अस्वस्थ थे, तब Prime Minister Narendra Modi ने सार्वजनिक रूप से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी. लेकिन, आज वही अजय राय Prime Minister के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए. यही कांग्रेस की राजनीति का स्तर है, शिष्टाचार का जवाब अभद्रता से.”

वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”राहुल गांधी के ‘गद्दार’ वाले अपमानजनक बयान के बाद, अब कांग्रेस ने फिर सारी हदें पार कर दी हैं. अजय राय ने पीएम मोदी के लिए बेहद अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया है. वे उनसे इसलिए नफरत करते हैं क्योंकि वे एक ‘चायवाला’ पृष्ठभूमि से आते हैं. राहुल की कांग्रेस ने 150 से ज्यादा अपशब्दों का इस्तेमाल किया है. यह ‘गाली वाली’ कांग्रेस है, न कि ‘गांधीवादी’ कांग्रेस. अपशब्दों की दुकान.”

कुछ दिनों पहले एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता अजय राय की तबीयत बिगड़ गई थी और वह बेहोश होकर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें Lucknow के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके स्वास्थ्य के खराब होने की खबर जब सामने आई तो Prime Minister मोदी ने उसी रात social media प्लेटफॉर्म पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी और कहा था कि वे अजय राय के अचानक बीमार पड़ने की खबर सुनकर चिंतित हैं.

हैरानी की बात यह है कि एक तरफ पीएम मोदी ने उनका हालचाल जाना था, अब अजय राय उन्हीं के लिए अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं.

वहीं, पीएम मोदी के खिलाफ की गई इस अपमानजनक टिप्पणी से न सिर्फ अजय राय को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि कांग्रेस पार्टी भी social media यूजर्स के निशाने पर आई है. social media यूजर्स ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की नैतिकता और मूल्यों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.

अजय राय ने 2024 के Lok Sabha चुनाव में वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र से Prime Minister को चुनौती दी थी, लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को 1.5 लाख से अधिक मतों के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा था.

एसके/एबीएम

Leave a Comment