
New Delhi, 21 दिसंबर . एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की ओर से Sunday को एक एडवाइजरी जारी कर फ्लाइट ऑपरेशन में देरी और बदलाव की चेतावनी दी. एएआई का कहना है कि कम विजिबिलिटी के कारण ऑपरेशन में देरी और बदलाव की संभावना है, क्योंकि उत्तर India में घना कोहरा छाया है.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में एएआई ने कहा, “उत्तर India के कुछ हिस्सों में कोहरे की स्थिति विजिबिलिटी को प्रभावित कर रही है और चुनिंदा एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन में देरी या बदलाव हो सकता है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी एयरलाइंस से आधिकारिक चैनलों के माध्यम से फ्लाइट अपडेट चेक करें और एयरपोर्ट यात्रा और फॉर्मेलिटी के लिए अतिरिक्त समय दें. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने प्रभावित एयरपोर्ट पर ऑन-ग्राउंड सपोर्ट देने के लिए पैसेंजर सहायता टीमें तैनात की हैं. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.”
इसी बीच, इंडिगो की ओर से भी कम विजिबिलिटी के कारण प्रभावित फ्लाइट शेड्यूल को लेकर एडवाइजरी जारी की गई.
इंडिगो ने ‘एक्स’ पोस्ट पर एक बयान में कहा, “Bengaluru और अमृतसर में कम विजिबिलिटी और कोहरे ने फ्लाइट शेड्यूल को प्रभावित किया है. हम मौसम पर कड़ी नज़र रख रहे हैं और आपको सुरक्षित और सुचारू रूप से आपकी मंजिल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपनी फ्लाइट की स्थिति के बारे में अपडेट रहें. कृपया निश्चिंत रहें कि हमारी टीमें हर कदम पर आपकी सहायता करने और पूरा समर्थन देने के लिए यहां हैं.”
इंडिगो ने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि जल्द ही आसमान साफ हो जाएगा और हम आपकी बेहतर सेवा कर पाएंगे, और इस मुश्किल समय में आपके धैर्य और समझ के लिए धन्यवाद.
बता दें कि इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) ने घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी, जिससे विजिबिलिटी और कम हो गई और प्रदूषण बढ़ गया. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, Haryana और चंडीगढ़ के बड़े हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
इसके अलावा, Sunday को राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण का स्तर और खराब हो गया. एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब पहुंच गया, क्योंकि घने स्मॉग, गिरते तापमान और घने कोहरे ने उत्तर India के बड़े हिस्सों को ढक लिया था.
–
पीएसके