
Bhopal , 4 अगस्त Madhya Pradesh के विंध्य क्षेत्र से कोलकाता और Bhopal के बीच विमान सेवा की नौ अगस्त को शुरुआत होने जा रही है . राज्य के उप Chief Minister राजेन्द्र शुक्ल ने New Delhi प्रवास के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से सौजन्य भेंट कर नौ अगस्त से प्रारंभ होने जा रही रीवा-कोलकाता एवं रीवा-Bhopal (72 सीटर) विमान सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया.
उप Chief Minister शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश में हवाई संपर्क का लगातार विस्तार हो रहा है. रीवा से कोलकाता एवं Bhopal के लिए शुरू होने वाली नई विमान सेवाएं विंध्य क्षेत्र में उद्योग, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं निवेश की संभावनाओं को नई गति देंगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई संपर्क से विंध्य क्षेत्र राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा से और अधिक सशक्त रूप से जुड़ेगा तथा स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, उद्यमियों और पर्यटकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा.
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने उपChief Minister राजेन्द्र शुक्ल से चर्चा के दौरान कहा कि रीवा एयरपोर्ट, जो कभी केवल एक हवाई पट्टी थी, आज Prime Minister Narendra Modi की उड़ान योजना से विकसित होकर विंध्य क्षेत्र के विकास का मजबूत आधार बन चुका है. उन्होंने कहा कि अल्प समय में रीवा एयरपोर्ट ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है, दिल्ली और रायपुर जैसे प्रमुख शहरों से हवाई संपर्क स्थापित होने से क्षेत्र को व्यापक लाभ मिला है.
उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ती जन-आवश्यकताओं को देखते हुए 9 अगस्त से रीवा को कोलकाता एवं Bhopal के लिए नई विमान सेवाओं की सौगात मिलने जा रही है. यह नई हवाई सेवाएं विंध्य क्षेत्र को देश के पूर्वी भाग सहित अन्य महत्वपूर्ण शहरों से और अधिक प्रभावी रूप से जोड़ेंगी.
–
एसएनपी/पीएम