
New Delhi, 30 अप्रैल . एयर इंडिया एक्सप्रेस ने Thursday को घोषणा की कि उसने कतर और बहरीन के लिए अपनी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं. साथ ही, उसने अपने नेटवर्क को खाड़ी देशों जैसे संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और सऊदी अरब तक और बढ़ा दिया है. यह बदलाव 30 अप्रैल 2026 से लागू हो गया है.
सेवाएं दोबारा शुरू होने के बाद एयरलाइन ने India के कई बड़े शहरों और क्षेत्रीय हवाई अड्डों जैसे अमृतसर, Bengaluru, दिल्ली, हैदराबाद, jaipur, कोच्चि, कोझिकोड, कन्नूर, Lucknow, मंगलुरु, Mumbai , तिरुचिरापल्ली, तिरुवनंतपुरम और वाराणसी से कनेक्टिविटी फिर से शुरू कर दी है.
एयरलाइन अब Dubai , अबू धाबी, रस अल खैमाह, शारजाह और अल ऐन (यूएई) सहित प्रमुख गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करना जारी रखेगी; ओमान में मस्कट; सऊदी अरब में जेद्दा, रियाद और दम्माम; साथ ही कतर में बहरीन और दोहा के लिए भी उड़ानें संचालित करेगी.
कंपनी ने यह भी कहा है कि कुवैत के लिए उड़ान सेवाएं भी उसके खाड़ी नेटवर्क का हिस्सा बनी रहेंगी.
टाटा ग्रुप के समर्थन वाली यह एयरलाइन फिलहाल रोजाना 500 से ज्यादा उड़ानें संचालित करती है, जो 45 घरेलू और 17 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ती हैं. इसके बेड़े में 100 से अधिक बोइंग 737 और एयरबस ए320 विमान शामिल हैं.
इसी बीच, इस हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को खराब मौसम के कारण कुछ समय के लिए jaipur डायवर्ट करना पड़ा.
फ्लाइट आईएक्स-1057, जो दिल्ली से उड़ी थी, रास्ते में खराब मौसम की वजह से एहतियात के तौर पर jaipur एयरपोर्ट पर उतारी गई.
एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, “भुवनेश्वर जाते समय खराब मौसम के कारण हमारी एक फ्लाइट को थोड़ी देर के लिए jaipur डायवर्ट करना पड़ा. मौसम ठीक होने के बाद फ्लाइट ने अपनी यात्रा फिर शुरू कर दी. इस देरी के लिए हमें खेद है.”
विमान सुरक्षित रूप से jaipur में उतरा और किसी भी तरह की चोट या नुकसान की कोई खबर नहीं है. विमान ने बताया कि थोड़ी देर रुकने और मौसम ठीक होने के बाद फ्लाइट ने फिर से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भर ली.
–
डीबीपी