
Patna, 8 जुलाई . बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर Political सरगर्मियां तेज हो गई हैं. विभिन्न Political दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं.
इस बीच एआईएमआईएम ने स्पष्ट किया है कि पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने या गठबंधन के तहत कोई फैसला लेने का अंतिम अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के पास है. एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने Wednesday को मीडिया से बातचीत में कहा कि लगातार यह सवाल पूछा जा रहा है कि क्या पार्टी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी. इस संबंध में बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान पहले ही अपना पक्ष स्पष्ट कर चुके हैं.
उन्होंने कहा कि बिहार इकाई ने अपनी ओर से सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद अपनी रिपोर्ट और सुझाव राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को भेज दिए हैं. अब अंतिम निर्णय उन्हीं के स्तर पर लिया जाएगा.
आदिल हसन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आज रात या Thursday तक इस संबंध में फैसला हो जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि किसी गठबंधन की संभावना बनती है या पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ने का निर्णय लेती है तो इसकी घोषणा भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देश के अनुसार ही की जाएगी.
उन्होंने कहा, “बिहार इकाई ने अपना पक्ष राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने रख दिया है. अब जो भी निर्णय होगा, वह असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश पर होगा और मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया जाएगा.”
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी प्रमुख दल अपनी-अपनी चुनावी रणनीति तैयार करने में लगे हैं. ऐसे में एआईएमआईएम के फैसले पर भी Political हलकों की नजर बनी हुई है. माना जा रहा है कि पार्टी के निर्णय से उपचुनाव के Political समीकरणों पर असर पड़ सकता है.
पार्टी की ओर से फिलहाल उम्मीदवार या संभावित गठबंधन को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. अब सभी की निगाहें राष्ट्रीय नेतृत्व के अंतिम फैसले पर टिकी हैं.
–
एमएनपी/डीकेपी