
Patna, 21 फरवरी . दिल्ली के ‘India मंडपम’ में आयोजित ‘एआई समिट’ के दौरान यूथ कांग्रेस के सदस्यों की ओर से टी-शर्ट उतारकर किए गए प्रदर्शन और हंगामे को लेकर एनडीए आक्रोशित है. Saturday को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने Patna के इनकम टैक्स गोलंबर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.
Patna में बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय से प्रदर्शन शुरू किया और पैदल मार्च करते हुए इनकम टैक्स गोलंबर तक पहुंचे. इस दौरान सभी कार्यकर्ता कांग्रेस और राहुल गांधी के विरोध में लिखी नारे वाली तख्तियां लिए हुए थे और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेता के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया.
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कुम्हरार के विधायक संजय गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ‘India मंडपम’ जैसे प्रतिष्ठित स्थान पर, जहां दुनिया भर के विशेषज्ञ और प्रतिनिधि जुटे थे, वहां यूथ कांग्रेस के सदस्यों की ओर से किया गया व्यवहार न सिर्फ अशोभनीय है बल्कि राष्ट्रविरोधी भी है.
इधर, बिहार के मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष संतोष सुमन ने कांग्रेस के हंगामे की निंदा करते हुए इसे राष्ट्र विरोधी कार्य बताया. उन्होंने कहा कि एआई शिखर सम्मेलन जैसे ऐतिहासिक मंच पर, जहां India अपनी प्रतिभा और वैश्विक नेतृत्व से दुनिया को दिशा दे रहा था, वहीं कांग्रेस ने अपनी संकीर्ण और ओछी राजनीति से देश का सिर झुकाने का काम किया.
उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण Political असहमति नहीं है, बल्कि India की वैश्विक प्रतिष्ठा, आत्मसम्मान और भविष्य पर सीधा प्रहार है. जब India विश्व पटल पर अपने नेतृत्व को सशक्त कर रहा है, तब कांग्रेस बार-बार देशविरोधी करतबों में लिप्त दिखाई देती है. यही नहीं, ऐसे मौकों पर उसका भीतर छिपा राष्ट्रविरोधी चेहरा खुलकर सामने आता है.
उन्होंने कहा कि विश्व मंच पर India को कमजोर दिखाने का षड्यंत्र रचने वाले कांग्रेस की यह हरकत निंदनीय ही नहीं, बल्कि अक्षम्य है. पूरा देश आक्रोशित है और जवाब चाहता है. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा इस घृणित कृत्य की कठोर निंदा करता है और केंद्र Government से मांग करता है कि इस राष्ट्रविरोधी आचरण के लिए कांग्रेस पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए व उसकी Political मान्यता तत्काल रद्द की जाए.
–
एमएनपी/डीसीएच