
Ahmedabad, 8 जून . Ahmedabad के वस्त्रापुर क्षेत्र के निकट स्थित कल्याण कम्युनिटी हॉल में Monday को Prime Minister स्वनिधि लोन कल्याण मेले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शहर के मेयर हितेश बारोट समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. मेले में लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर्स को चेक और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए.
केंद्र Government के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से शुरू की गई Prime Minister स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत Ahmedabad म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अर्बन कम्युनिटी डेवलपमेंट (यूसीडी) विभाग ने इस मेले का आयोजन किया. इसका उद्देश्य शहरी फेरीवालों और छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है.
मेले में 100 से अधिक लाभार्थियों ने भाग लिया. पीएम स्वनिधि योजना के तहत पहले चरण में 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये और दूसरे चरण में 20 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया गया है. तीसरे चरण में 50 हजार रुपये तक के ऋण की सुविधा प्रदान की गई है.
कार्यक्रम में लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. साथ ही डिजिटल लेनदेन के लिए प्रशिक्षण और क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई. आयोजकों का मानना है कि यह मेला स्ट्रीट वेंडर्स को केवल ऋण उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें Government की अन्य योजनाओं से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है.
Ahmedabad के मेयर हितेश बारोट ने कहा कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने बताया कि 100 लोगों को ऋण दिया गया है.
लाभार्थी राधा बेन नाइका ने से बातचीत में कहा, “स्वनिधि लोन मिलने से मेरी स्थिति बेहतर हुई है. पहले मुझे 10 हजार रुपये का लोन मिला था और अब 25 हजार रुपये का लोन मिला है. मैंने कपड़ों का व्यवसाय शुरू किया था, जिससे मुझे काफी फायदा हुआ है. लोन से मेरा परिवार चल रहा है और मेरा बच्चा पढ़ रहा है. Prime Minister Narendra Modi को बहुत-बहुत धन्यवाद. इस लोन की मदद से मैं आय अर्जित कर रही हूं.”
लाभार्थी वैशाली सोनी ने से कहा, “स्वनिधि लोन के लिए मैं यहां आई हूं. इस लोन से मुझे काफी फायदा हुआ है. Government की योजनाओं का मुझे लाभ मिला है. मुझे 50 हजार रुपये का लोन मिला है. मैं Government का आभार व्यक्त करती हूं. मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह लोन काफी सहायक है. मैं Chief Minister और Gujarat Government का भी आभार व्यक्त करती हूं.”
–
एसडी/एएस