
गांधीनगर, 1 मई . Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने सूरत में दक्षिण Gujarat जोन की वाइब्रेंट Gujarat रीजनल कॉन्फ्रेंस में भाग लेने आईं रवांडा देश की India स्थित उच्चायुक्त जैक्लीन मुकानगीरा के साथ महत्वपूर्ण बैठक की.
इस बैठक में भारत, Gujarat तथा रावांडा के द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को अधिक सुदृढ़ बनाने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक के दौरान रवांडा की India स्थित उच्चायुक्त महामहिमा जैक्लीन मुकानगीरा ने वाइब्रेंट Gujarat रीजनल कॉन्फ्रेंस (वीजीआरसी) की सफलता के लिए अभिनंदन देते हुए कहा कि रवांडा India का महत्वपूर्ण भागीदार देश है. इन द्विपक्षीय संबंधों के कारण Gujarat और रवांडा के बीच सक्रिय व्यापार संबंध भी विकसित हुए हैं.
उन्होंने कहा कि रवांडा India से कपड़े, मसाले और चीनी जैसे उत्पाद आयात करता है. रवांडा में कार्यरत भारतीय उद्योगों में अधिकांश व्यवसाय Gujaratियों द्वारा संचालित होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेशों के बीच सांस्कृतिक एवं पीपल-टू-पीपल कनेक्ट भी अधिक स्ट्रांग हुआ है.
Chief Minister ने कहा कि Gujarat का प्रतिनिधिमंडल रवांडा की यात्रा कर दोनों प्रदेशों के आपसी सहयोग को अधिक विस्तृत करने के नए अवसरों पर विचार करेगा. Chief Minister ने वीजीआरसी में रवांडा के पार्टनर कंट्री होने पर आभार व्यक्त किया और वाइब्रेंट Gujarat ग्लोबल समिट 2027 में भाग लेने का आमंत्रण दिया.
इस अवसर पर मुख्य सचिव एमके दास, उद्योग एवं खान विभाग की अपर मुख्य सचिव ममता वर्मा, Chief Minister के प्रधान सचिव संजीव कुमार, अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव, Chief Minister के सचिव डॉ. अजय कुमार और रवांडा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
इस बैठक को लेकर social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम भूपेंद्र पटेल ने लिखा, “सूरत में वीजीआरसी-दक्षिण Gujarat के दौरान रवांडा की India में उच्चायुक्त जैकलीन मुकांगिरा से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई. हमने Gujarat और रवांडा के बीच द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को और अधिक मज़बूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की.”
उन्होंने कहा, “उन्होंने वीजीआरसी की सफलता की सराहना की और इस बात पर ज़ोर दिया कि रवांडा India का एक महत्वपूर्ण साझेदार है, जिसके Gujarat के साथ व्यापारिक संबंध लगातार बढ़ रहे हैं. रवांडा India से कपड़ा, मसाले और चीनी जैसे उत्पादों का आयात करता है, और वहां कई भारतीय व्यवसायों का नेतृत्व Gujaratी लोग कर रहे हैं, जिससे सांस्कृतिक और आपसी मेलजोल के संबंध और भी मजबूत हो रहे हैं.”
Chief Minister ने आगे कहा, “मैंने रवांडा से एक प्रतिनिधिमंडल को और अधिक गहन जुड़ाव के लिए आमंत्रित किया और साथ ही उन्हें ‘वाइब्रेंट Gujarat ग्लोबल समिट 2027’ में भाग लेने का निमंत्रण भी दिया.”
–
पीएसके