मंत्री बनने के बाद अग्निमित्रा पॉल की मजाकिया टिप्पणी, हम मछली-चावल के बिना नहीं रह सकते

कोलकाता, 10 मई . पश्चिम बंगाल में सुवेंदु Government में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पॉल ने महिला सुरक्षा को लेकर Government के विजन के बारे में बताया. इस दौरान नॉनवेज खाने को लेकर भी उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि हम मछली-चावल के बिना नहीं रह सकते, काम ही नहीं कर पाएंगे.

कोलकाता में से बातचीत में अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि बंगाली लोग बिना मछली के कैसे रहेंगे, ठीक वैसे ही जैसे मछली बिना पानी के जीवित नहीं रह सकती. हम बंगाली हैं. चाहे चिकन हो या मटन, हमें कुछ भी दे दीजिए, लेकिन बिना मछली और चावल के हम नहीं रह सकते. हम तो ठीक से काम भी नहीं कर पाएंगे.

विधानसभा चुनाव के दौरान टीएमसी ने दावा किया था कि अगर भाजपा की Government बनी, तो नॉनवेज खाने पर प्रतिबंध लगा देगी, लेकिन, मंत्री अग्निमित्रा पॉल के इस बयान ने तस्वीर साफ कर दी है कि नॉनवेज पर कोई पाबंदी नहीं.

मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को सुधारना है, क्योंकि महिलाओं और आम लोगों के खिलाफ होने वाले अत्याचार, सभी कानून-व्यवस्था की स्थिति से ही जुड़े हुए हैं. पिछले 15 वर्षों में और उससे पहले लेफ्ट फ्रंट के 34 वर्षों के शासन के दौरान भी, कानून-व्यवस्था की स्थिति कभी ठीक नहीं रही. Police व्यवस्था पूरी तरह से Politicalरण का शिकार हो चुकी है. इससे पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाया है. यह सुनिश्चित करने के लिए कि भविष्य में ऐसे अत्याचार दोबारा न हों, निवारक उपाय लागू किए जाएंगे.

भाजपा विधायक ने कहा, “हर Police थाने में एक ‘महिला हेल्प डेस्क’ स्थापित की जाएगी और cctv कैमरे लगाए जाएंगे. इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक किया जाएगा. केंद्र की ओर से पीएम आवास योजना के तहत जो लाभ यहां की जनता को नहीं मिल पाया, वह दिलवाना है. लोगों को घर, नल-शौचालय की सुविधा मुहैया करानी है. बंद पड़े स्कूलों को शुरू करवाना है. अस्पतालों की स्थिति को बेहतर करना है.

मंत्री बनने की अपनी भावनाओं को लेकर अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इस एहसास को शब्दों में बयां करना सचमुच मुश्किल है. छोटे से शहर आसनसोल से निकलकर आज कोलकाता तक पहुंचना, अब भी मैं इस उपलब्धि को पूरी तरह से महसूस नहीं कर पा रही हूं. मैं एक बहुत ही मध्यमवर्गीय परिवार से आती हूं. मैं भी किसी आम महिला जैसी ही हूं, मुझमें कुछ भी खास नहीं है, लेकिन आज हमारे शीर्ष नेतृत्व और पीएम मोदी के आशीर्वाद से, और आसनसोल दक्षिण के समर्थन से मैं इस मुकाम तक पहुंची हूं. Prime Minister के साथ मिलकर काम करना हमेशा से मेरा सपना रहा है. जिस मंच पर पीएम मोदी, कई राज्यों के सीएम, Union Minister मौजूद हैं, वहां पर मैंने शपथ ली.

भाजपा कार्यकर्ताओं को याद करते हुए अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि यह सिर्फ सबक सिखाने की बात नहीं है, न ही सिर्फ सीख देने की. जब हम Government में नहीं थे, तो हमारी पार्टी के 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई थी. वे हमारे परिवार का हिस्सा थे, इसलिए स्वाभाविक रूप से गुस्सा तो होगा ही. उस समय यह कहा गया था कि बदला भी लिया जाएगा और बदलाव भी आएगा, लेकिन Prime Minister ने कहा है कि कोई बदला नहीं लिया जाएगा, सिर्फ बदलाव आएगा. सत्ता में आने के बाद जिम्मेदारी बढ़ जाती है. अब मंत्री हर किसी के लिए हैं, अब Chief Minister हर किसी के लिए हैं, इसलिए हर किसी का ध्यान रखना जरूरी है.

उन्होंने कहा कि डर को निकालें और आत्मविश्वास को भीतर लाएं. Prime Minister ने पहले दिन से ही कहा है कि भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी. हम किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इससे निपटने के लिए जो भी जरूरी होगा, हम वह सब करेंगे. Chief Minister सुवेंदु अधिकारी हमें मार्गदर्शन देंगे कि काम कैसे करना है और क्या-क्या किए जाने की जरूरत है.

ममता बनर्जी के विपक्ष के एक साथ आने के आह्वान पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कहा कि अगर यह काम 2011 में किया गया होता, जब आप Chief Minister बनी थीं, तो लोग इस पर यकीन करते. पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी ने लोगों को बहुत गहरी ठेस पहुंचाई है. जिस तरह से हिंदू-मुस्लिम, हिंदू-मुस्लिम, बंगाली-गैर-बंगाली के नाम पर बंटवारे की राजनीति की गई, लोगों ने यह सब देखा है और इसीलिए आज आपको ऐसे दिन का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने भाजपा Government के आगे की योजना के बारे में कहा कि अभी मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकती, क्योंकि हमारी टीम के लीडर हमारे नेता, Chief Minister सुवेंदु अधिकारी और हम सभी ‘टीम मोदी’ का हिस्सा हैं. हम पश्चिम बंगाल को आगे ले जाने की दिशा में उनके मार्गदर्शन में काम करेंगे. शायद 11 मई को हमारी पहली कैबिनेट बैठक होगी, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बैठक के बाद हमें मार्गदर्शन मिलेगा कि हमें कैसे और किस दिशा में काम करना चाहिए.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment