वॉशिंगटन के बाद कैलिफोर्निया में गोलीकांड, 4 लोगों की मौत और 10 घायल

सैन फ्रांसिस्को, 30 नवंबर . अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और दस घायल हो गए.

सिन्हुआ के अनुसार, सैन जोकिन काउंटी शेरिफ ऑफिस की प्रवक्ता हीथर ब्रेंट ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि गोलीबारी भारतीय समयानुसार Sunday की सुबह साढ़े सात बजे हुई.

घटना में मारे गए लोगों में नाबालिग और बड़े दोनों शामिल हैं. शेरिफ प्रवक्ता ब्रेंट ने कहा कि गोलीबारी का संदिग्ध अभी भी फरार है और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. फेसबुक पोस्ट में शेरिफ ऑफिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि यह एक टारगेटेड घटना हो सकती है और जांच करने वाली टीम सभी संभावनों पर गहनता से जांच कर रही है.”

स्टॉकटन के वाइस मेयर जेसन ली के मुताबिक, एक बच्चे की बर्थडे पार्टी में लगी एक आइसक्रीम शॉप में सामूहिक गोलीबारी हुई. अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम हो गई हैं. हाल ही में वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास एक अफगानी नागरिक ने नेशनल गार्ड्समैन के ऊपर फायरिंग कर दी, जिसमें एक महिला गार्ड की मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल है.

इस घटना को अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ था कि अब ये दूसरा मामला सामने आ गया है. वॉशिंगटन फायरिंग में अफगानिस्तान के नागरिक के शामिल होने की जानकारी सामने आई. इस घटना के बाद से अमेरिका के President ने अफगानिस्तान के ऊपर सख्त कार्रवाई की.

अमेरिकी President के आदेश पर अफगानिस्तान के नागरिकों के वीजा पर रोक लगा दी गई. इसके अलावा, माइग्रेशन प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी गई. वहीं, बाइडेन Government के कार्यकाल में जिन लोगों ने ग्रीन कार्ड लिया था, उन सबकी फिर से गहनतापूर्वक जांच की जाएगी. इसके अलावा, तीसरी दुनिया के देशों पर हमेशा के लिए रोक लगाने की बात पर भी विचार जारी है.

अमेरिकी मीडिया की ओर से जारी बयान के अनुसार, सैन जोकिन काउंटी शेरिफ ऑफिस इस पूरे मामले की जांच कर रहा है. स्टॉकटन उन अमेरिकी समुदायों की उस लिस्ट में शामिल हो गया है जहां स्कूल, शॉपिंग सेंटर, बार और ऑफिस बिल्डिंग में फायरिंग जैसी घटनाएं हो रही हैं. इस साल अब तक अमेरिका में कम से कम 380 सामूहिक फायरिंग हुई हैं. कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम के कार्यालय के अनुसार, शूटिंग के बारे में जानकारी दी गई है. स्टॉकटन की मेयर क्रिस्टीना फुगाजी ने एक बयान में कहा, “गवर्नर ने कम्युनिटी की मदद के लिए कैलिफोर्निया की तरफ से पूरा सपोर्ट देने की पेशकश की है.”

केके/

Leave a Comment