तीन दिनों की गिरावट के बाद सोने और चांदी में लौटी तेजी; करीब 10 हजार रुपए तक बढ़े दाम

New Delhi, 12 जून . तीन दिनों की गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में Friday को फिर से तेजी देखने को मिली. इससे 24 कैरेट सोने का दाम 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.42 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 3,018 रुपए बढ़कर 1,47,800 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,44,782 रुपए प्रति 10 ग्राम था.

22 कैरेट सोने का दाम 1,32,620 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,35,385 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,10,850 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,08,587 रुपए प्रति 10 ग्राम था.

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई. चांदी का दाम 9,991 रुपए बढ़कर 2,42,582 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,32,591 रुपए प्रति किलो था.

आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सोने और चांदी की कीमतें जारी की जाती हैं.

हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई. खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 30 जून, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,49,655 रुपए और चांदी का 24 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,41,329 रुपए पर था.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई. कॉमेक्स पर सोना 2.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,205 डॉलर प्रति औंस और चांदी 4.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66.58 डॉलर प्रति औंस पर थी.

सोने और चांदी में तेजी की वजह अमेरिका और ईरान में शांति समझौते की संभावनाओं को माना जा रहा है.

ईरान की Governmentी न्यूज एजेंसी मेहर की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान और वाशिंगटन के बीच प्रस्तावित समझौते में प्रतिबंधों को हटाने, हॉर्मुज स्ट्रेट से अमेरिकी नौसेना की ब्लॉकेज हटाने और ईरान के चारों तरफ अमेरिकी सेना के घेराव को समाप्त करना शामिल है.

वहीं, अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जंग को समाप्त करने के लिए ईरान के साथ होने वाली डील करीब पूरी होने वाली है. इसे यूरोप में सप्ताहांत में साइन किया जा सकता है.

एबीएस

Leave a Comment