छात्र वार्ता के बाद चार मंत्रियों संग सीएम ने की बैठक, 9 अगस्त को प्रस्तावित समझौते के लिए ब्लूप्रिंट पेश होने की संभावना

रांची, 8 अगस्त . जेपीएससी और जेएसएसी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच Chief Minister हेमंत सोरेन ने Saturday को Chief Minister आवास में चार सदस्यीय मंत्री समूह के साथ लंबी बैठक की. यह बैठक Government और छात्र प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के बाद हुई है. माना जा रहा है कि आंदोलित छात्रों की मांगों पर Government की ओर से प्रस्तावित समझौते के प्रारूप पर विचार किया गया.

Sunday को छुट्टी का दिन होने के बावजूद Government की ओर से छात्रों की मांगों पर कार्रवाई का एक ब्लूप्रिंट पेश किया जा सकता है. हालांकि, इस संबंध में Government की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

इस मुद्दे पर गठित मंत्री समूह के नेतृत्वकर्ता सुदिव्य कुमार ने कहा है कि Government छात्रों की मांगों पर बेहद गंभीर है और सभी मांगों का तार्किक समाधान निकालने को तत्पर है. Government और छात्र प्रतिनिधियों के बीच Saturday दिन में दूसरे दौर की बातचीत हुई थी. करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक में छात्रों ने अपनी मांगों और उनसे जुड़े तथ्यों को Government के सामने रखा. छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, कथित अनियमितताओं की जांच और परीक्षा व्यवस्था में सुधार सहित कई मुद्दे उठाए.

वार्ता के बाद छात्रों ने कहा कि Government के साथ बातचीत सकारात्मक रही, लेकिन उनकी प्रमुख मांगों पर अभी ठोस फैसला नहीं हुआ है. छात्रों ने साफ किया कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त नहीं होगा. 10 अगस्त तक प्रमुख मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने पर उन्होंने पूर्व घोषित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को जारी रखने की बात कही है.

इससे पहले, Friday को भी Government और छात्र प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई थी. उस बैठक में Government की ओर से मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव और सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए थे. Government ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनने और परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव लेने की बात कही थी.

Chief Minister हेमंत सोरेन ने भी छात्रों के साथ संवाद को लेकर कहा था कि Government उनकी समस्याओं को लेकर संवेदनशील है. उन्होंने कहा था कि छात्रों के सवाल, सुझाव और जिज्ञासाएं खुलकर सामने आनी चाहिए. Government युवाओं के सुझावों के आधार पर भर्ती और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में आगे बढ़ना चाहती है.

इधर, Chief Minister आवास में हो रही बैठक में Government अब तक हुई बातचीत के निष्कर्षों पर विचार कर रही है. साथ ही छात्रों की मांगों पर आगे की रणनीति और संभावित फैसलों पर भी चर्चा होने की संभावना है. जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्र 29 जुलाई से रांची में आंदोलन कर रहे हैं.

आंदोलनकारी 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने, कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और भर्ती प्रक्रिया में व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं. आंदोलन के दौरान कई छात्र अनशन पर भी बैठे हैं. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद कुछ छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Government और छात्रों के बीच लगातार दूसरे दिन हुई बातचीत के बाद अब Chief Minister और मंत्रियों की बैठक को आंदोलन के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हालांकि, अंतिम निर्णय पर दोनों पक्षों की नजर बनी हुई है.

एसएनसी/एएसएच

Leave a Comment